Hanuman Chalisa

काबुल में आतंकी हमला, 16 की मौत

Webdunia
बुधवार, 1 मार्च 2017 (22:57 IST)
काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बुधवार को तालिबान द्वारा किए गए दोहरे आत्मघाती विस्फोट और गोलीबारी में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई।
 
काबुल में दोपहर के समय कुछ देर के भीतर दोनों हमले हुए। पहले एक आत्मघाती हमलावर ने पश्चिमी काबुल में एक थाने को निशाना बनाया। विस्फोट के बाद पुलिस और कई हमलवरों के बीच गोलीबारी हुई। दूसरा हमला पूर्वी काबुल में हुआ जहां हमलावर ने खुफिया सेवा के कार्यालयों के बाहर विस्फोट किया।
 
जन स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता वाहिद मुजरो ने बताया कि थाने पर हमले में 15 लोग मारे गए औार 43 घायल हो गए तथा पूर्वी काबुल में हुए हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक घायल हो गया।
 
तालिबान ने इन हमलों की जिम्मेदारी ली है। तालिबान प्रवक्ता जबीउल्ला मुजाहिद ने हमलावरों को ‘शहीद’ करार दिया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि घायलों में कुछ की हालत गंभीर है। (भाषा) 

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

Kailash Vijayvargiya : दिल्ली में अमित शाह से मिले CM मोहन यादव, कैलाश विजयवर्गीय के पोस्ट से एमपी की सियासत में खलबली

दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मिले CM डॉ. मोहन यादव, कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज

आंधी-बारिश से यूपी में हुए नुकसान पर योगी का एक्शन, मुआवजा राशि जारी करने के निर्देश

मुरादाबाद में बेटी ने प्रेमी संग रची डकैती की साजिश, अपने ही परिवार को बनाया निशाना, खौफनाक साजिश पढ़ उड़ जाएंगे होश

योगी सरकार की दिव्यांग पेंशन योजना बनी लाखों दिव्यांगजनों का सहारा, 12 लाख से अधिक लाभार्थियों को मिल रही आर्थिक सहायता

अगला लेख