आतंकी सईद के नाम से ‘साहिब’ हटा

Webdunia
मंगलवार, 23 दिसंबर 2014 (07:51 IST)
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक समिति ने मुंबई आतंकवादी हमले के मुख्य सरगना और जमात उल दावा प्रमुख हाफिज सईद के नाम से साहिब शब्द को हटाते हुए एक संशोधित पत्र जारी किया। समिति ने कहा है कि भारत द्वारा इस सम्मान पर आपत्ति जताए जाने के बाद गलती पर खेद व्यक्त किया जाता है।
 
अल कायदा प्रतिबंध समिति ने एक और पत्र जारी किया जिसमें 17 दिसंबर के पत्र में हुई गलती पर खेद  जताया गया है। समिति के अध्यक्ष गैरी क्यूइनलान हैं जो संयुक्त राष्ट्र में आस्ट्रेलिया के स्थायी प्रतिनिधि हैं।
 
क्यूइनलान ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर ए तय्यबा और इसके संस्थापक सईद के संबंध में सूचना को लेकर जारी संदेश में सईद का जिक्र किया था। नए पत्र में स्पष्ट तौर पर पाकिस्तानी आतंकवादी का नाम हाफिज मोहम्मद सईद लिखा गया है।
 
संयुक्त राष्ट्र ने दिसंबर 2008 में जमात उद दावा को आतंकवादी संगठन घोषित किया था। सईद खुद भी संयुक्त राष्ट्र द्वारा आतंकवादी घोषित लोगों की सूची में शामिल है। लेकिन सईद पाकिस्तान में आजादी से घूमता है और अक्सर सार्वजनिक सभाओं को संबोधित करता है जिनमें वह अक्सर भड़काऊ भाषण देता है।
 
भारत में पाकिस्तानी उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने सितंबर में कहा था, 'हाफिज सईद एक पाकिस्तानी नागरिक है इसलिए वह आजाद होकर घूमता है। भारत ने इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की थी जो जमात उद दावा को 26/11 मुंबई हमले का मुख्य साजिशकर्ता मानता है। (भाषा)
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?