भारत ने पाकिस्तान को एक आतंकवादी देश बताया

Webdunia
गुरुवार, 22 सितम्बर 2016 (22:05 IST)
संयुक्त राष्ट्र। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ द्वारा संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का मुद्दा उठाए जाने के कुछ घंटे बाद ही भारत ने पाकिस्तान को एक आतंकवादी देश बताते हुए उस पर आरोप लगाया कि वह पड़ोसी देशों के खिलाफ आतंकवाद को प्रायोजित करने के लिए अरबों डॉलर खर्च कर रहा है।
संयुक्त राष्ट्र में भारत की प्रतिनिधि एनम गंभीर ने शरीफ के भाषण को पाखंडी करार देते कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कई आतंकवादी पाकिस्तान की सड़कों पर स्वतंत्र रूप से घूम रहे हैं तथा पाकिस्तानी सरकार के समर्थन से अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। 
 
कई आतंकवादी संगठन सत्ता के समर्थन से खुलेआम आतंक फैलाने के लिए पैसे इकट्ठा कर रहे हैं। पाकिस्तान में खुलेआम घूमने वाले कई आतंकवादियों को संयुक्त राष्ट्र ने काली सूची में भी  डाल रखा है।
 
गंभीर ने कहा कि हाल में जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में सेना ब्रिगेड मुख्यालय पर हमले के आरोप में भारत में पाकिस्तानी उच्चायुक्त को तलब किया गया है। इस हमले में 18 भारतीय जवान शहीद हो गए थे। उन्होंने कहा कि हमारे पड़ोसी देश में आतंकवादियों को प्रशिक्षित किया जाता है जो भारत पर लगातार हमले की कोशिश करता है। (वार्ता) 

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख