थाईलैंड की पूर्व प्रधानमंत्री यिंगलक शिनावात्रा का पासपोर्ट निरस्त

Webdunia
मंगलवार, 31 अक्टूबर 2017 (10:59 IST)
बैंकाक। थाईलैंड ने देश की अपदस्थ प्रधानमंत्री यिंगलक शिनावात्रा के पासपोर्ट निरस्त कर दिए हैं। दो महीने पहले यिंगलक देश से चली गई थीं। यह घटनाक्रम उनके खिलाफ लापरवाही संबंधी मामले में फैसले आने से पहले घटित हुआ था। तब से वह सार्वजनिक रूप से दिखाई नहीं दी हैं।
 
यिंगलक की सरकार को वर्ष 2014 में तख्तापलट में अपदस्थ कर दिया गया था। यिंगलक को चावल संबंधी एक नीति में रिश्वतखोरी को रोकने में नाकाम रहने के मामले में उनकी गैर मौजूदगी में पिछले महीने पांच साल कारावास की सजा सुनाई गई थी। यिंगलक के राजनीतिक करियर पर विराम लगाने वाले इस फैसले की उनके समर्थकों ने आलोचना की है।
 
थाईलैंड के विदेश मंत्री डॉन प्रमुद्विनाई ने कहा कि यिंगलक के सभी पासपोर्ट अब निरस्त कर दिए गए हैं।' उन्होंने कहा कि हमें यह नहीं पता कि वह कहां हैं। केवल ये रिपोर्ट मिली हैं कि वह ब्रिटेन में हैं लेकिन यह नहीं पता कि वह किस शहर में हैं। प्राधिकारियों ने बताया कि यिंगलक के पास चार पासपोर्ट हैं। (भाषा) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख