Biodata Maker

Corona के टीकों से गंभीर बीमारियों का खतरा नहीं

Webdunia
शुक्रवार, 10 फ़रवरी 2023 (20:24 IST)
लंदन। कोविड-19 रोधी टीकों से लोगों में गंभीर बीमारियों का कोई खतरा नहीं पाया गया है। एक अध्ययन के अनुसार कोविड-19 टीकों से दिल का दौरा पड़ने, स्ट्रोक, मायोकार्डिटिस (दिल की मांसपेशियों में सूजन की समस्या), पेरिकार्डिटिस और डीप वेन थ्रॉम्बोसिस जैसी बीमारियों का खतरा नहीं बढ़ा है।
 
पेरिकार्डिटिस पेरिकार्डियम में होने वाली सूजन है। हमारे हृदय के बाहरी भाग में दो परतों वाली एक द्रव से भरी थैली स्थित होती है,जिसे पेरिकार्डियम कहते हैं। इसका मुख्य कार्य हमारे हृदय को आराम देना, संक्रमण से दूर रखना होता है। यदि इन परतों में सूजन होती है, तो इसके परिणामस्वरूप सीने में दर्द हो सकता है।
 
‘डीप वेन थ्रॉम्बोसिस’ एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर में कहीं किसी एक नस के भीतर रक्त का थक्का बन जाता है। ‘जर्नल वैक्सीन्स’ में प्रकाशित अध्ययन में जनवरी 2021 से जुलाई 2022 तक 18 महीनों के लिए इटली के पेस्कारा प्रांत की पूरी आबादी की निगरानी की गई।
 
इटली में बोलोग्ना विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के नेतृत्व में टीम ने निवासियों के स्वास्थ्य आंकड़े एकत्र किए और हृदय रोग, पल्मोनरी एम्बोलिज्म और थ्रॉम्बोसिस जैसी गंभीर बीमारियों का विश्लेषण किया। ‘पल्मोनरी एम्बोलिज्म’ फेफड़े में एक रक्त का थक्का होता है और यह स्थिति तब पैदा होती है जब शरीर के किसी अन्य हिस्से में एक थक्का, जैसे हाथ या पैर, रक्तप्रवाह से होकर फेफड़ों की रक्त वाहिकाओं में जमा हो जाता है।
 
बोलोग्ना विश्वविद्यालय में प्रोफेसर लैंबर्टो मंजोली ने कहा कि अध्ययन के नतीजों से स्पष्ट है कि टीका लगवाने वालों में गंभीर बीमारियों का कोई खतरा नहीं था। विश्लेषण से इस बात की भी पुष्टि हुई कि कोविड-19 से संक्रमित होने वाले जिन लोगों ने टीका लगवाया था, वे उन लोगों की तुलना में अधिक सुरक्षित थे जिन्होंने टीका नहीं लगवाया था। (एजेंसी) 
Vrijendra Singh Jhala
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

विपक्ष ने उठाई संसद में SIR पर चर्चा की मांग, क्या बोली सरकार

गैंगस्टर से टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की गिरफ्त में 3 आतंकी

सामुहिक विवाह सम्मेलन में CM मोहन यादव के बेटे अभिमन्यु की शादी (देखिए फोटो)

शशि थरूर बोले, अगर इमरान खान की मौत की पुष्‍टि होती है तो यह बड़ी त्रासदी होगी

दिल्ली प्रदूषण से किरण बेदी चिंतित, शेयर किया प्लान, पीएम मोदी से क्यों मांगी माफी?

सभी देखें

नवीनतम

तमिलनाडु के शिवगंगा में 2 सरकारी बसों में भीषण टक्कर, 11 लोगों की मौत

Hong Kong Fire : हांगकांग अग्निकांड में अब तक 146 लोगों की मौत, 150 लोग लापता, तलाशी अभियान अभी भी जारी

विपक्ष ने उठाई संसद में SIR पर चर्चा की मांग, क्या बोली सरकार

Cyclone Ditwah : श्रीलंका में दित्वा चक्रवात के कारण 193 लोगों की मौत, 228 लापता, भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ

गैंगस्टर से टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की गिरफ्त में 3 आतंकी

अगला लेख