दक्षिण अफ्रीका की अर्थव्यवस्था में आएगी सबसे बड़ी गिरावट, टूटेगा 90 साल का रिकॉर्ड

Webdunia
गुरुवार, 25 जून 2020 (12:05 IST)
जोहानसबर्ग। कोविड-19 संकट की वजह से दक्षिण अफ्रीका की अर्थव्यवस्था में इस साल 7.2 प्रतिशत की गिरावट आने की आशंका है। दक्षिण अफ्रीका के वित्तमंत्री टीटो म्बोवेनी ने विशेष बजट पेश करते हुए संसद को यह जानकारी दी।

उन्होंने बुधवार को कहा, यह करीब 90 साल की सबसे बड़ी गिरावट होगी। जिंसों के दाम बढ़े हैं, लेकिन कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से कुछ भरपाई हुई। लेकिन निर्यात पर निर्भर छोटी खुली अर्थव्यवस्था वैश्विक मांग में गिरावट और आर्थिक गतिविधियों पर अंकुश से बुरी तरह प्रभावित हुई है।

उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका की अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी कमजोरी कर्ज का बोझ है। वित्तमंत्री ने कहा, हमारे ऊपर कर्ज का बोझ काफी अधिक हो गया है। इस संकट से यह और बढ़ेगा। इस साल हम कर के रूप में जितने रैंड का भुगतान करेंगे, 21 प्रतिशत हमारे पुराने कर्जों का ब्याज होगा।
उन्होंने कहा कि कर्ज के ऊंचे बोझ की वजह से ब्याज दरें ऊंची होंगी। यदि हम कर्ज कम करने में सफल रहते हैं, तो ब्याज दरें नीचे आएंगी। इससे निवेश और वृद्धि को प्रोत्साहन मिलेगा।(भाषा) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

महाराष्‍ट्र की राजनीति में नई दुकान... प्रोप्रायटर्स हैं ठाकरे ब्रदर्स, हमारे यहां मराठी पर राजनीति की जाती है

उत्तराधिकारी की घोषणा टली, 90 साल के दलाई लामा बोले, मैं 30-40 साल और जीवित रहूंगा

20 साल बाद उद्धव-राज साथ, किसे नफा, किसे नुकसान, क्या महाराष्ट्र की राजनीति में लौट पाएगी 'ठाकरे' की धाक

तेजी से बढ़ता स्‍मार्ट और सबसे स्‍वच्‍छ इंदौर आखिर सड़क पर हुए भ्रष्‍टाचार के गड्ढों में क्‍यों गिर रहा है?

अमेरिका के खिलाफ भारत ने लिया बड़ा एक्शन, WTO में जवाबी टैरिफ का रखा प्रस्ताव

सभी देखें

नवीनतम

Bihar : मतदाता पुनरीक्षण पर भड़कीं राबड़ी देवी, बोलीं- निर्वाचन अधिकारियों को दस्तावेज न दिखाएं

बिहार में मतदाता सूची के सत्यापन का काम जोरों पर, 7.38 करोड़ गणना फार्मों का हुआ वितरण

अर्जेंटीना पहुंचे PM मोदी, राष्ट्रपति जेवियर मिलेई के साथ इन मुद्दों पर चर्चा

तेजस्वी यादव ने किया दावा, महागठबंधन में शामिल होंगे पशुपति पारस

इजराइली हवाई हमले में 14 फिलिस्तीनियों की मौत, भोजन की तलाश में निकले 10 अन्य लोग भी मारे गए

अगला लेख