पहले मोटापे से परेशान था, अब दुबलेपन से

Webdunia
ब्रुकलिन, न्यूयॉर्क। मोटापे से परेशान एक युवक ने मेहनत करके 6 सालों में अपना वजन कम किया। 122 किलो कम करने के बाद मोटापा तो दूर हो गया लेकिन अब वह अपने झूलते बदन से दु:खी है। 22 वर्षीय ब्लॉगर मैट डियाज ने लोगों से मदद की अपील की है कि वह स्क‍िन सर्जरी से शरीर को सामान्य बनाने में उनकी मदद चाहता है। 
 
डेलीमेल डॉट कॉम के लिए अनाबेल फेनविक इलियट ने लिखा है कि ब्रुकलिन, न्यूयॉर्क में रहने वाले 22 वर्षीय मैट डियाज ने अपनी दु:ख भरी कहानी का एक वीडियो बनाकर अपलोड किया। इस वीडियो में मैट ने अपना दर्द सुनाते हुए कहा है कि जब वह 16 साल का था तब उसका वजन 225 किलो था लेकिन मेहनत और सर्जरी की मदद से उसने 122 किलो वजन कम करने में सफलता हासिल की है। अपने इस अनुभव को उसने अपने टम्बलर 'माई एनॉएंस' नामक ब्लॉग की मदद से साझा किया। 
 
हालांकि, वजन तो कम हो गया लेकिन इसके बाद उसका शरीर झूलने लगा। डियाज ने बताया कि जब वह कभी बाहर घूमने जाता है या किसी बीच पर कपड़े उतार कर सोना चाहता है, तो वह ऐसा नहीं कर पाता क्‍योंकि उसका शरीर भद्दा दिखता है। डियाज ने इस स्थिति से छुटकारा पाने के लिए लोगों से मदद मांगी।
 
शरीर पर लटक रही ज्‍यादा स्क‍िन को हटाने के लिए उसे पैसों की जरूरत थी। डियाज ने इसके लिए एक फंड बनाया 'गो फंड मी', इसमें दो ही दिन में 1900 लोगों ने 47 हजार डॉलर दान किए। उसे ऑपरेशन के लिए मात्र 20 हजार डॉलर्स की जरूरत थी।
 
डियाज के अनुसार, वह अपनी वजन कम करने की जानकारी सालों से सोशल मीडिया पर डालता रहा। इस बार उसने खुद का वीडियो बनाया है ताकि वह दूसरे लोगों को भी इसके लिए प्रेरित कर सके।
 
हालांकि, यह वीडियो बनाने से पहले उसने अपनी स्क‍िन के बारे में किसी से भी नहीं बताया था। उसे डर था कि लोग उसे बदसूरत समझेंगे। अपने डर से बाहर आते हुए उसने इसे बनाया और अपलोड किया। डियाज का कहना है कि इसे पोस्‍ट करते वक्‍त में भी वह बेहद घबराया हुआ था लेकिन अब सभी कुछ ठीक हो गया है।
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?