जो बाइडेन का ये कमांडर खतरनाक है, अब तक 24 सीक्रेट सर्व‍िस के अफसरों को दे चुका है घाव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 23 फ़रवरी 2024 (13:06 IST)
24 बार एजेंटों को काटा : सीक्रेट सर्विस के दस्तावेजों से पता चलता है कि अक्टूबर 2022 से जुलाई 2023 के बीच जो बाइडेन के कुत्ते ‘कमांडर’ ने 24 बार एजेंटों को काटा है। उसने एजेंटों की कलाई, कोहनी, कमर, छाती, जांघ और कंधे पर काटा है। हालांकि, ये आंकड़े पूरी तरह सही है, यह जरूरी नहीं है। इसकी वजह यह है कि दस्तावेजों में केवल सीक्रेट सर्विस के आंकड़े हैं। इसमें व्हाइट हाउस में काम करने वाले या मैरीलैंड में कैंप डेविड के कर्मचारियों को शामिल नहीं किया गया है

बता दें कि ‘कमांडर’ ने पिछले साल अक्टूबर में व्हाइट हाउस को छोड़ दिया था। उसने एक सीक्रेट सर्विस एजेंट को कई जगहों पर काट लिया था, जिससे उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। पिछले साल जून में कुत्ते ने एक एजेंट की बांह पर काट लिया था, जिससे उसे कई टांके लगाने पड़े थे। फर्श पर खून होने की वजह से पूर्वी विंग में जाने पर 20 मिनट के लिए रोक लगा दी गई थी। इसके बाद, जुलाई में ‘कमांडर’ ने एक और एजेंट के हाथ में काट लिया, जिससे उसे छह टांके लगाने पड़े थे। उसके हाथ में गहरा घाव हो गया था। एजेंट का काफी खून बह गया।

जिल बाइडेन भी परेशान : प्रथम महिला जिल बाइडेन के ऑफिस से जारी एक बयान में कहा गया है कि उन्होंने इस समस्या का समाधान के लिए कई उपाय किए, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। इस पर उन्होंने कमांडर को रिश्तेदारों के साथ रहने के लिए भेज दिया। इससे पहले, बाइडेन के एक और कुत्ते मेजर ने 2021 में एक सीक्रेट सर्विस एजेंट को काट लिया था, जिसके बाद से डेलवेयर भेज दिया गया।
Edited by Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या आपकी देशभक्ति पैसों के लिए छुट्टी पर है, पहलगाम आतंकी हमले को कैसे भूल गए क्रिकेटर, देशभक्ति दिखाना सिर्फ सेना का काम, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

धर्मांतरण गैंग की शिकार मेरठ की आशा नेगी की कहानी, पढ़िए छांगुर बाबा के राइटहैंड बदर सिद्दीकी ने कैसे फंसाया जाल में

मॉनसून सत्र से पहले डोनाल्ड ट्रंप बढ़ा रहे मोदी सरकार की मुश्किल, मोदीजी, 5 जहाजों का सच क्या है? देश को जानने का हक है

बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब

कहीं आपको भी तो नहीं ट्रंप की यह बीमारी, दिल तक खून पहुंचने में दिक्कत, जानिए क्या है लक्षण और इलाज

सभी देखें

नवीनतम

मानसून सत्र में गूंजेंगे कौनसे मुद्दे, INDIA Alliance की बैठक में बना फुल प्लान, 24 पार्टियां शामिल, AAP ने क्यों बनाई दूरी

पंजाब में AAP को झटका, विधायक अनमोल गगन मान का इस्तीफा, राजनीति को भी कहा अलविदा

राहुल गांधी ने PM मोदी से मांगा ट्रंप के 5 जेट्स वाले दावे पर जवाब, BJP ने कहा- कांग्रेस नेता की मानसिकता एक देशद्रोही की

Air India Express का विमान वापस लौटा, हैदराबाद से जा रहा था थाईलैंड, 98 यात्री थे सवार

Chhangur Baba : धर्मांतरण गैंग की शिकार मेरठ की आशा नेगी की कहानी, पढ़िए छांगुर बाबा के राइटहैंड बदर सिद्दीकी ने कैसे फंसाया जाल में

अगला लेख