इस वैलेंटाइन डे पर तुर्किए की आपदा में असल Hug Day तो यही है

नवीन रांगियाल
प्‍यार जितना इंसान को जोड़ता है, शायद युद्ध की त्रासदी और दुनिया पर आए प्राकृतिक संकट भी इंसान को उतना ही जोड़ने का काम करते हैं। तुर्किए पर आई दुनिया की सबसे बड़ी त्रासदी भूकंप के जलजले में जहां मौत को चकमा देकर जिंदगी के जीतने की कहानियां भी सामने आ रही हैं, वहीं कुछ ऐसी तस्‍वीरें भी आ रही हैं, जो सरहदों को तोड़कर इंसान को इंसान से जोड़ने का काम कर रही हैं।
 
तुर्किए की एक ऐसी ही तस्‍वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है, जिसमें एक तुर्किए महिला इंडियन आर्मी की एक महिला अधिकारी को गले लगा रही है। शायद यह सही मायने में हग डे (hug day) होगा। हम ऐसा क्‍यों कह रहे हैं, ये आपको आगे बता रहे हैं।

भारत की महिला अधिकारी बीना तिवारी को तर्किए की भूकंप पीडित महिला का गले लगाने की भावुक कर देने वाली तस्‍वीर उन सारी सीमाओं को तोड़ रही हैं, जो राजनीति और सरकारें दो देशों के बीच खींच देती है। यह वो क्षण होता है, जब जय श्री राम और अल्‍लाह हू अकबर के बीच का फर्क खत्‍म हो जाता है। कोई जय श्री राम कहे या अल्‍लाह हू अकबर। ये दोनों पुकार उस ईश्‍वर और परम सत्‍ता के पास पहुंचती है जो इस पूरी दुनिया को संचालित कर रहा है।

जी, हां, दरअसल, तुर्किए में जबरदस्‍त भूकंप के जलजले के बाद भारत ने बगैर देर किए तुर्किए की सरकार और नागरिकों को मदद भेजी है। तुर्किए में लगातार भारत के राहतकर्मी मलबे में दबे लोगों को निकालने का काम कर रहे हैं। ऐसी ही एक भारतीय महिला अधिकारी बीना तिवारी इस राहत कार्य का हिस्‍सा है जो मलबे में दबे लोगों को निकालने में भारतीय सेना और तुर्किए के रेस्‍कयू ऑपरेशन में मदद कर रही है।

इसी तरह अधिकारी बीना तिवारी ने तुर्किए की इस महिला की बेटी को मलबे में निकालकर जान बचा ली। इससे भावुक होकर तुर्किश महिला ने न सिर्फ बीना तिवारी को गले लगा लिया, बल्‍कि उन्‍हें चूम भी लिया।

तु्र्किए से भारतीय महिला अधिकारी की आई ये तस्वीर पूरी दुनिया में बनी चर्चा का विषय बनी हुई है। इस भूकंप में 21 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। किसी ने अपने पिता को खो दिया तो किसी ने मां और अपने बेटे को। कई मां बाप के बच्‍चे मारे गए। पूरी दुनिया तुर्किए की मदद में लगी है। ऐसे में तुर्किए महिला का भारतीय सेना की बीना तिवारी को गले लगाने की तस्‍वीर ने भारत और तुर्किए के लोगों को भावुक कर दिया है। ये तस्वीर अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

यह फोटो ADGPI के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से साझा किया गया है, जिसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है। ‘हम परवाह करते हैं’

इसके बाद कई यूजर्स ने इस तस्‍वीर को शेयर किया है। हजारों लोग इसे रीट्वीट और कमेंट लाइक्‍स कर रहे हैं।दरअसल, अपने गिले शिकवे भुलाकर जिस तरह के भारत ‘ऑपरेशन दोस्‍त’ के तहत तुर्किए और सीरिया की मदद कर रहा है वो पूरी दुनिया में मिसाल बन रहा है। बल्‍कि यह धर्म की खाई को भी पाट रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी, केन्द्र सरकार ने बढ़ाया डीए

नासिक कुंभ के नाम को लेकर अखाड़ों में मतभेद, जानिए कब शुरू होगा मेला

ATM से अतिरिक्त निकासी पर शुल्क बढ़ा, जानिए कब से लागू होंगे यह charges

यूक्रेन के साथ युद्ध रोकने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पेशकश, NATO को दी चेतावनी

ईद पर मुंबई में विस्फोट और दंगों की चेतावनी, सुरक्षा बढ़ाई गई

सभी देखें

नवीनतम

विक्रम सम्वत् : प्रकृति के संरक्षण, संवर्धन और विकास का उत्सव

किस मुद्दे का राहुल गांधी ने किया विरोध, PM मोदी को लिखा पत्र

आतंकियों से खतरा, वैष्णो देवी में नवरात्रों पर सुरक्षा प्रबंध चाक चौबंद का दावा

1 अप्रैल से पूरे UP में चलेगा यह विशेष अभियान, CM योगी ने दिए निर्देश

‘कैश एट जज डोर’ मामले में 17 साल बाद आया फैसला, पूर्व हाईकोर्ट जस्टिस निर्मल यादव बरी

अगला लेख