Hanuman Chalisa

अमेरिका में सिस्टम ठप, हजारों यात्री परेशान

Webdunia
मंगलवार, 3 जनवरी 2017 (11:18 IST)
वाशिंगटन। पूरे अमेरिका में सीमाशुल्क सेवा की कंप्यूटर प्रणाली में खराबी आ जाने के कारण हजारों यात्री देश में आधिकारिक प्रवेश की मंजूरी के इंतजार में हवाईअड्डों पर कतार में खड़े हैं। अधिकारियों और अमेरिकी मीडिया ने यह जानकारी दी।
 
अमेरिका और कैरेबिया के लिए एक प्रमुख केंद्र फोर्ट लॉडरडेल हवाईअड्डे ने ट्विटर पर बताया, 'देशभर में सीमाशुल्क एवं सीमा सुरक्षा का कामकाज बाधित हो गया है। सिस्टम के फिर से काम शुरू करने तक यात्रियों की आवाजाही प्रक्रिया में देरी होने की आशंका है।'
 
सीमाशुल्क एवं सीमा सुरक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि कई हवाईअड्डों पर कामकाज में बाधा आ रही है और वे इस तकनीकी बाधा को दूर करने के लिए तत्काल कदम उठा रहे हैं। लेकिन सीमाशुल्क मंजूरी नहीं मिलने के कारण अमेरिका पहुंचे उन हजारों थके-मांदे और घबराए यात्रियों के लिए उठाए जा रहे ये कदम पर्याप्त रूप से तत्काल नहीं हैं।
 
मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि इसके कारण 30 से अधिक अंतरराष्ट्रीय विमानों के यात्री प्रभावित हुए हैं। एक यात्री ने लगभग इस अधिकारी को बताया कि कतार में इंतजार कर रहे दो व्यक्ति बेहोश हो गए।
 
मियामी इंटरनेशनल ने ट्वीट कर देरी को लेकर खेद व्यक्त किया है। इसने ट्विटर पर पोस्ट किया कि वे इसे ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि जिन हवाईअड्डों के इससे प्रभावित होने की जानकारी है उनमें मियामी इंटरनेशनल, अटलांटा हार्ट्सफील्ड, बोस्टन लोगन और फोर्ट लॉडरडेल शामिल हैं। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका-ईरान डील मानने से इजराइल का साफ इनकार, 300 अरब डॉलर के फंड पर ट्रंप के बयान से मचा बवाल

LIVE: NEET परीक्षा से पहले सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर रोक

फ्रांस के एवियन में पीएम मोदी, G7 समिट के इतर ट्रंप समेत इन ग्लोबल लीडर्स से होगी महामुलाकात!

टेकऑफ के कुछ ही सेकंड बाद आग का गोला बना अमेरिकी B-52 बॉम्बर, कैलिफोर्निया में 8 लोगों की दर्दनाक मौत

Top News 16 June : अमेरिका-ईरान समझौता, B-52 विमान हादसा, G-7 में मोदी और जयपुर थप्पड़कांड ने बटोरी सुर्खियां

अगला लेख