बाढ़, भूस्खलन के बाद अब जापान पर तूफान का खतरा, चेतावनी जारी

Webdunia
शनिवार, 28 जुलाई 2018 (11:56 IST)
टोक्यो। जापान की ओर एक शक्तिशाली तूफान बढ़ रहा है। देश के पश्चिमी इलाके में हाल में बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही हुई थी। अधिकारियों ने तूफान को देखते हुए भारी बारिश, भूस्खलन, काफी तेज हवा चलने और अन्य चीजों की चेतावनी जारी की है।


जापान के मौसम विभाग के मुताबिक, 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहा जोंगदारी तूफान आज रात या कल सुबह देश के मुख्य द्वीप तक पहुंच सकता है। वर्तमान में टोक्यो से 400 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में स्थित तूफान के पश्चिमी चुगोकु क्षेत्र की ओर कल बढ़ने की आशंका है।

इस इलाके में इस माह हुई रिकॉर्ड बारिश के कारण बाढ़ आ गई थी और बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुआ था। इन घटनाओं में 220 लोगों की मौत हो गई थी। अधिकारियों ने तूफान को देखते हुए भारी बारिश, भूस्खलन, काफी तेज हवा चलने और अन्य चीजों की चेतावनी जारी की है। उन्होंने लोगों से सुरक्षित स्थानों की ओर जाने का आग्रह किया है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

असदुद्दीन ओवैसी और किरेन रिजिजू के बीच नोकझोंक : क्या हुआ, किसने क्या कहा?

नीतीश सरकार का चुनावी दांव, सीधी भर्ती में महिलाओं 35 फीसदी आरक्षण

एकनाथ शिंदे को सियासी जमीन खिसकने का डर, मराठी पर शिवसेना ने साधा महायुति सरकार पर निशाना

UP से बंगाल तक भारी बारिश का अलर्ट, क्या है राजस्थान में मौसम का हाल?

वीजा पर चीन का बड़ा फैसला, 74 देशों के नागरिकों को मिलेगा फायदा

अगला लेख