जकार्ता हमले से दहला इंडोनेशिया, तीन गिरफ्तार

Webdunia
शुक्रवार, 15 जनवरी 2016 (11:18 IST)
जकार्ता। इंडानेशिया पुलिस ने मध्य जकार्ता के एक हिस्से में गुरुवार को हुए हमले के संबंध में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। हमले में 5 हमलावरों सहित 7 लोग मारे गए थे।
 
पुलिस ने एक इंडोनेशियाई टीवी चैनल को 3 लोगों की गिरफ्तारी की जानकारी दी जिन पर हमले से जुड़े होने का संदेह है। हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली थी। हमले ने भले ही इंडोनेशिया के लोगों को हिला दिया हो, लेकिन वे दहशतजदा नहीं हैं।
 
आत्मघाती हमलावरों और बंदूकधारियों ने स्टारबक्स कॉफी शॉप के पास हमला किया था, जहां शुक्रवार को पुलिस की भारी घेराबंदी दिखी। आम लोग और पत्रकार भी इस स्थल के पास जुटे। कुछ लोग पुष्प और संदेश रखते दिखे।
 
जिस इमारत में स्टारबक्स स्थित है, उस पर लगे एक बड़े स्क्रीन पर 'जकार्ता के लिए प्रार्थना करें' और 'इंडोनेशिया एकजुट हो' जैसे संदेश पेश किए गए। अखबारों में हमले की खबर सुर्खियों के साथ छपी है और लिखा है कि हमले के खिलाफ इंडोनेशिया एकजुट है। यह हमला 2009 के बाद से इंडोनेशिया में हुआ पहला हमला है।
 
देपोक क्षेत्र के पुलिस प्रमुख कर्नल द्वियोनो ने मेट्रो टीवी को बताया कि जकार्ता के बाहरी इलाके में देपोक क्षेत्र में सुबह के समय 3 लोगों को उनके घरों से गिरफ्तार किया गया।
 
उन्होंने कहा कि तीनों लोगों के आतंकवादी होने का संदेह है और उनसे गुरुवार को हुए हमले के संबंध में पूछताछ की जा रही है। (भाषा)
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?