पाक में टाइगर मेमन की गिरफ्तारी, खुश नहीं हुआ भारत

Webdunia
बुधवार, 2 सितम्बर 2015 (15:55 IST)
बुधवार को मीडिया में खबरें आईं कि पाकिस्तान में टाइगर मेमन को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद सोशल मीडिया में इस बात को लेकर लोगों ने भिन्न-भिन्न प्रतिक्रियाएं दी।

कुछ समय बाद पाकिस्तानी अधिकारियों ने इस संबंध में सफाई देते हुए बताया कि वह भारत का मोस्ट वांटेड टाइगर मेमन नहीं है बल्कि एक दूसरा अपराधी है जिसका नाम टाइगर मेमन है। 
 
पाकिस्तान के न्यूज चैनल जियो टिवी ने बुधवार को अपने ट्विटर हैंडल में पोस्ट किया कि पाकिस्तान की साइबर क्राइम विंग एफआईए ने टाइगर मेमन को गिरफ्तार कर लिया है।

इसके बाद चैनल ने दूसरा ट्वीट किया जिसमें लिखा था कि यह व्यक्ति महिलाओं को सोशल मीडिया वेबसाइट्स से महिलाओं को जान से मारने की धमकी देता था। ये दोनों ट्वीट्स उर्दू में थे। 
 
खबरों के मुताबिक इस अपराधी का नाम फारकन उर्फ टाइगर मेमन है। वह कथित रूप से महिलाओं को फेक फेसबुक अकाउंट इस्तेमाल करते हुए ब्लैकमेल करता था। 
 
मुंबई हमलों में वांछित टाइगर मेमन के भाई याकूब मेमन को हाल ही में फांसी दी गई थी। टाइगर मेमन पर 1993 में मुंबई हमले की साजिश रचने का आरोप है। इस हमले में कुल 257 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। इसके अलावा भी टाइगर मेमन पर और कई अपराध लंबित हैं।              
Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया