डोनाल्ड ट्रंप को झटका, TikTok को ऐप स्टोर पर बैन करने के आदेश पर कोर्ट की रोक

Webdunia
सोमवार, 28 सितम्बर 2020 (11:21 IST)
न्यूयॉर्क। अमेरिका के एक संघीय न्यायाधीश ने ट्रंप प्रशासन के उस आदेश को स्थगित कर दिया है, जिसमें करीब आधी रात से अमेरिकी स्मार्टफोन ऐप स्टोरों से लोकप्रिय वीडियो शेयरिंग ऐप टिकटॉक को प्रतिबंधित कर दिया गया था।
 
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लगभग एक सप्ताह बाद नवंबर में टिकटॉक पर अधिक व्यापक प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव है।
 
कोलंबिया जिले में अमेरिकी जिला न्यायालय के न्यायाधीश कार्ल निकोलस बाद के प्रतिबंध को स्थगित करने पर सहमत नहीं हुए।
यह आदेश रविवार सुबह एक आपातकालीन सुनवाई के दौरान आया, जिसमें टिकटॉक के वकीलों ने तर्क दिया कि ऐप स्टोरों से प्रतिबंध के चलते संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन होगा और इससे कारोबार को अपूरणीय क्षति होगी।
 
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने चीन की बाइटडांस के स्वामित्व वाले टिकटॉक को राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर प्रतिबंधित कर दिया था। ट्रंप का आरोप है कि इस ऐप के जरिए चीन को अमेरिकी नागरिकों के निजी डेटा तक पहुंच मिलती है। अमेरिका में टिकटॉक के 10 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ता हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख