सराहनीय काम करने वाली महिला कैदियों को 'तिनका तिनका सम्मान'

Webdunia
शनिवार, 10 मार्च 2018 (20:31 IST)
पोर्ट ब्लेयर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अंडमान निकोबार के नेशनल मेमोरियल सेलुलर जेल के बाहर महिला कैदियों को सम्मानित किया गया। इन महिलाओं को उनके द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्य के लिए 'तिनका-तिनका बंदिनी अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया है।


खास बात यह है कि जिन पांच महिला कैदियों को इस सम्मान से नवाजा गया, उनमें से एक कैदी को मौत की सजा दी गई है, जबकि तीन अन्य कैदी उम्रकैद की सजा काट रही हैं। इन पुरस्कारों को अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के समाज कल्याण विभाग की सचिव और आईएएस अधिकारी रश्मि सिंह ने रिलीज किया। इस मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सेलुलर जेल की निदेशक डॉ. रशीदा भी मौजूद थीं।

महिला कैदियों को दो कैटेगरी (स्कूल एंड कौशल और आर्ट एंड क्रिएटिविटी कैटेगरी) में सम्मानित किया गया। जिन कैदियों को सम्मानित किया गया है, उनमें फमिदा हनीफ सैय्यद, मिनाबेन हरसुरबाई खुमान, सरोज देवी, मुस्कान और बेबी शामिल हैं।

गौरतलब है कि फमिदा हनीफ जो नागपुर जेल में बंद है, को प्रिजन एडमिनिस्ट्रेशन को मदद करने के लिए यह सम्मान दिया गया है। वहीं मिनाबेन जो राजकोट की जेल में हैं को जेल में बंद कैदियों के बच्चों को पढ़ाने के लिए जबकि सरोज देवी को फिरोजाबाद की जेल में कैदियों के कपड़े सिलने में मदद करने के लिए यह सम्मान दिया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख