Hanuman Chalisa

इराक युद्ध को लेकर बुश ने टोनी ब्लेयर को ‘ठगा’

Webdunia
रविवार, 5 नवंबर 2017 (20:58 IST)
लंदन। ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री गोर्डन ब्राउन ने दावा किया है कि 2003 के इराक युद्ध का समर्थन करने के लिए उस वक्त के अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने तत्कालीन ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर को ‘ठगा’ था।
 
ब्राउन 2003 में इराक युद्ध के समय ब्रिटेन के वित्त मंत्री थे। उन्होंने कहा कि अमेरिका की एक प्रमुख गोपनीय खुफिया रिपोर्ट ब्रिटेन के साथ साझा नहीं की गई थी।
 
समाचार पत्र ‘द मिरर’ के अनुसार उन्होंने कहा कि अमेरिका उस गोपनीय रिपोर्ट के बारे में खामोश रहा जिसमें कहा गया था कि इराक के पास जनसंहारक हथियार होने का कोई सबूत नहीं है।
 
उन्होंने कहा, अगर हम इस बारे में जानते तो ब्रिटेन ने इराक पर हमला नहीं किया होता। ब्राउन ने अपनी पुस्तक ‘माय लाइफ, आवर टाइम्स’ में लिखा, जनसंहारक हथियारों के बारे में हम सभी लोगों को गुमराह किया गया। उन्होंने कहा कि एमआई-6 के प्रमुख सर रिचर्ड डियरलव ने भरोसा दिलाया था कि इराक के पास जनसंहारक हथियार हैं।
 
ब्राउन ने कहा, मुझे बताया गया कि वे जनसंहारक हथियार के स्थान के बारे जानते हैं। मुझे याद है कि उस वक्त ऐसी स्थिति थी कि वे मुझे उस गली का नाम और नंबर बता सकते थे, जहां हथियार रखे गए थे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

Strait of Hormuz : अमेरिका-ईरान तनाव के बीच होर्मुज को कैसे पार कर रहे हैं भारतीय जहाज, क्या है भारत की Secret Strategy

'त्याग' के बदले पूर्व CM सिद्धारमैया ने कांग्रेस हाईकमान से क्या मांग लिया?

योगी सरकार के प्रयासों का असर, 5 साल तक के बच्चों की मृत्यु दर में आई कमी

मुख्यमंत्री योगी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

1 लाख का इनामी बदमाश अहसान कपूरी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस मुठभेड़ में हुआ खत्म

अगला लेख