व्यापार समझौतों से कुछ एशियाई देशों को शुल्क से राहत, अन्य को अब भी इंतजार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 23 जुलाई 2025 (17:29 IST)
US tariffs News : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जापान और कुछ अन्य एशियाई देशों के साथ व्यापार समझौतों की घोषणा की है, जिससे कंपनियों एवं उपभोक्ताओं पर अमेरिका को उनके निर्यात पर अत्यधिक उच्च शुल्क से पड़ने वाले दबाव में कुछ राहत मिलेगी। दक्षिण कोरिया और अन्य एशियाई देशों के लिए अभी तक किसी समझौते की कोई खबर नहीं है। एक अगस्त की समयसीमा नजदीक आने से एशिया और अन्य स्थानों के कुछ देशों पर दबाव बढ़ रहा है। दक्षिण कोरिया पर 25 प्रतिशत और म्यांमार तथा लाओस से आयात पर 40 प्रतिशत शुल्क प्रस्तावित किया गया है।
 
अमेरिकी वित्तमंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा है कि चीन के साथ वार्ता को अधिक समय देने को 12 अगस्त की समयसीमा को फिर से आगे बढ़ाया जा सकता है। भारत के साथ बातचीत की स्थिति अब भी स्पष्ट नहीं है। हालांकि इसकी प्रगति देश के अत्यधिक संरक्षित कृषि क्षेत्र पर निर्भर प्रतीत होती है। देश पर 26 प्रतिशत शुल्क का खतरा मंडरा रहा है।
ALSO READ: FBI ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को किया गिरफ्तार? वीडियो में मुस्कुराए डोनाल्ड ट्रंप, पढ़िए क्या है पूरा मामला
अप्रैल से लगभग हर देश को अमेरिका में प्रवेश करने वाले उत्पादों पर अन्य क्षेत्रीय शुल्कों के अलावा न्यूनतम 10 प्रतिशत के आधार शुल्क का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही इस्पात व एल्युमीनियम के अमेरिकी आयात पर भारी शुल्क अब भी लागू हैं और दक्षिण कोरिया तथा थाइलैंड सहित कई अन्य देशों ने अभी तक कोई समझौता नहीं किया है। कुल मिलाकर अर्थशास्त्रियों का कहना है कि ये शुल्क निश्चित रूप से एशिया और दुनिया की वृद्धि को प्रभावित करेंगे। अमेरिका की बढ़ी शुल्क दरों पर फिलहाल एक अगस्त तक की रोक लगाई गई है।
 
ट्रंप और जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा ने बुधवार को एक समझौते की घोषणा की जिसके तहत जापान से अमेरिकी आयात पर 15 प्रतिशत शुल्क लगाया जाएगा, जो अमेरिका द्वारा पहले प्रस्तावित 25 प्रतिशत जवाबी शुल्क से कम है। टोयोटा मोटर कॉर्प और होंडा जैसी वाहन विनिर्माताओं के लिए यह बड़ी राहत की बात है। ट्रंप ने फिलिपीन और इंडोनेशिया के साथ भी व्यापार समझौतों की घोषणा की।
ALSO READ: Russia Ukraine War: डोनाल्ड ट्रंप के 50 दिनों के अल्टीमेटम के बीच आया रूस का बयान, हम शांति के लिए तैयार लेकिन
फिलिपीन के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर के साथ बैठक के बाद ट्रंप ने कहा कि उनके देश से आयातित उत्पादों पर 19 प्रतिशत का शुल्क लगेगा। यह पहले प्रस्तावित 20 प्रतिशत शुल्क से केवल एक प्रतिशत कम है। इंडोनेशिया को भी 19 प्रतिशत शुल्क सामना करना पड़ेगा, जो कि पहले प्रस्तावित 32 प्रतिशत की दर से कम है।
 
इससे पहले, ट्रंप ने घोषणा की थी कि वियतनाम के निर्यात पर 20 प्रतिशत शुल्क लगाया जाएगा, जो चीन से आने वाले सामान पर दोगुना होगा। हालांकि इसकी कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। चीन के साथ बातचीत भी आगे बढ़ सकती है। बेसेंट ने ‘फॉक्स बिजनेस’ के साथ बातचीत में मंगलवार को कहा कि चीन के साथ शुल्क की समयसीमा 12 अगस्त है, लेकिन इसे बढ़ाए जाने की संभावना है। दोनों पक्षों के बीच अगले सप्ताह की शुरुआत में स्वीडन में एक और दौर की बातचीत होनी है।
ALSO READ: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- हम भारत के साथ व्यापार समझौते के बहुत करीब
इस बीच, ट्रंप ने कहा कि जल्द ही वह चीन यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे अमेरिका-चीन व्यापार संबंधों को स्थिर करने के प्रयासों का संकेत मिलता है। जून में घोषित प्रारंभिक समझौते ने चीन के लिए दुर्लभ खनिजों, उच्च प्रौद्योगिकी और अन्य विनिर्माण के लिए महत्वपूर्ण खनिजों के निर्यात पर कुछ प्रतिबंध हटाने का मार्ग प्रशस्त किया।
 
दक्षिण कोरिया और अन्य एशियाई देशों के लिए अभी तक किसी समझौते की कोई खबर नहीं है। एक अगस्त की समयसीमा नजदीक आने से एशिया और अन्य स्थानों के कुछ देशों पर दबाव बढ़ रहा है। दक्षिण कोरिया पर 25 प्रतिशत और म्यांमार तथा लाओस से आयात पर 40 प्रतिशत शुल्क प्रस्तावित किया गया है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Apache Attack Helicopter : 60 सेकंड में दुश्मनों के 128 मूविंग टार्गेट्स पर सटीक वार, भारतीय सेना को मिले 3 अपाचे हेलीकॉप्टर, जानिए खूबियां

अब कब होगा Vice President का चुनाव, क्‍या है पूरी प्रक्रिया और जानिए क्‍या है इस पद के लिए योग्‍यता?

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे की आखिर क्या थी असली वजह?

उपराष्ट्रपति पद से जगदीप धनखड़ के इस्तीफे से उठे कई सवाल, दबाव या स्वेच्छा?

खराब खाने, जाति सूचक शब्दों के प्रयोग के विरोध में 170 छात्रों ने किया अनोखा प्रदर्शन, प्रिंसिपल को हटाया

सभी देखें

नवीनतम

कावड़ यात्रा की आड़ में आस्था के नाम पर अश्लील डांस, वीडियो वायरल, भक्ति पर उठे सवाल

बिहार चुनाव से पहले SIR का क्यों है डर? जानिए चुनाव आयोग और विपक्ष का तर्क

खरगे का तीखा कटाक्ष, गरीबों को लूटकर अमीरों को लुटाना मोदी सरकार का मूल मंत्र

न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान बने झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, मुख्यमंत्री सोरेन ने बधाई दी

तीर्थाटन के क्षेत्र में उत्तराखंड के नए कीर्तिमान : धामी

अगला लेख