अर्जेंटीना में मिले अंधेरे में चमकने वाले मेंढक

Webdunia
बुधवार, 15 मार्च 2017 (15:51 IST)
ब्यूनेस आइर्स। अर्जेंटीना के वैज्ञानिकों ने अंधेरे में चमकने वाले मेंढकों की एक नई प्रजाति को खोज निकाला है। इन मेंढकों को दक्षिणी अमेरिका के अर्जेंटीना में खोजा गया है। इसके ऊपर हरे, पीले और लाल रंग की छीटें हैं। 

सामान्य रोशनी में ये रंग पोल्का डॉट्स की तरह ही नजर आते हैं, लेकिन अंधेरे में ये गहरे नीले और हरे रंग की रोशनी में चमकते हैं। जब शोधकर्ताओं ने पराबैंगनी किरणों से युक्त एक फ्लैशलाइट से इस मेंढक पर रोशनी फेंकी, तो लाल की जगह उनके अंदर से गहरे हरे और नीले रंग का प्रकाश परावर्तित होने लगा। 
 
ये मेंढक ज्यादातर समय पर पेड़ों पर रहते हैं। शॉर्ट तरंगदैर्ध्य पर प्रकाश को अवशोषित करने और लंबे तरंगदैर्ध्य पर उसे परावर्तित करने की यह प्रक्रिया पदार्थों में तो आम है, लेकिन जीवों के अंदर यह बहुत दुर्लभ मानी जाती है। उभयचर जीवों के अंदर अभी तक यह गुण नहीं पाया गया था। 

शोधकर्ताओं ने पाया कि दक्षिणी अमेरिका के ये पोल्का निशान वाले मेंढक बाकी किसी भी जानवर की तुलना में बिल्कुल अलग तरीके से परावर्तन प्रक्रिया का इस्तेमाल करते हैं। समुद्र में पाए जाने वाले कई जलीय जीवों में यह गुण पाया जाता है। कोरल्स, मछलियां, शार्क और यहां तक कि कछुए की एक प्रजाति में भी यह गुण पाया जाता है। 
 
लेकिन अगर जमीन पर रहने वाले स्थलीय जीवों की बात करें तो अभी तक एक तोते की प्रजाति और कुछ मकड़ियों में यह परावर्तन का गुण पाया जाता है। यह पहला अवसर है जबकि पेड़ों पर रहने वाले मेंढ़कों में भी इस गुण का पता चला है। (एजेंसी)
 
Show comments

Rajkot Gaming Zone Fire: HC की फटकार के बाद सरकार का एक्शन, राजकोट के कमिश्नर सहित 6 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर

क्यों INDIA गठबंधन बैठक में शामिल नहीं होंगी ममता बनर्जी, बताया कारण

Maruti Alto EV सस्ता और धमाकेदार मॉडल होने जा रहा है लॉन्च, जानिए क्या हो सकती है कीमत

Prajwal Revanna : सेक्स स्कैंडल में फंसे प्रज्वल रेवन्ना का पहला बयान, 31 मई को SIT के सामने आऊंगा

चक्रवाती तूफान रेमल का कहर, बंगाल में 15000 घर तबाह, 2 लोगों की मौत

Pune porshe accident : क्यों उठे NCP विधायक सुनील टिंगरे पर सवाल?

संदेशखाली मामले में शाहजहां शेख के खिलाफ चार्जशीट

केरल में प्री मानसून बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कोच्चि की सड़कें जलमग्न

अमेरिका ने वीजा रिजेक्‍ट किया तो शख्‍स ने घर की छत पर बना डाला स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी

पोहे के अपमान पर भड़क गए लोग, इंदौरी पोहा को लेकर लड़की ने सोशल मीडिया में कही थी ये बात

अगला लेख