अमेरिका : केंटकी में विनाशकारी तूफान ने मचाई तबाही, 50 लोगों के मारे जाने की आशंका

Webdunia
शनिवार, 11 दिसंबर 2021 (22:10 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका में तूफान और खराब मौसम की वजह से शुक्रवार देर रात कई राज्यों में बड़ी क्षति पहुंची। केंटकी राज्य में आए भयानक बवंडर ने भारी तबाही मचाई है। इस बवंडर की चपेट में आने से अब तक कम से कम 50 लोगों के मारे जाने और कई लोगों के घायल होने की आशंका जताई गई है।

केंटकी में एक मोमबत्ती कारखाने, इलिनोइस में अमेजन का एक केन्द्र, आर्कान्सस में एक नर्सिंग होम और कई घरों और इमारतों को नुकसान पहुंचा। केंटकी के गवर्नर ने कहा कि इसमें और कई लोगों के मारे जाने की आशंका है।

केंटकी के गवर्नर एंडी बेशियर ने स्थिति को दुखद बताया। बेशियर ने कहा, जिस समय बवंडर आया, उस समय उसमें लगभग 110 लोग थे। हमें आशंका है कि हम उनमें से कई व्यक्तियों को खो देंगे। यह बहुत कठिन समय है और हम उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि राज्य को एक साथ चार बवंडरों का सामना करना पड़ा। इससे पश्चिमी केंटकी में फैले कम से कम 15 काउंटियों में नुकसान की सूचना मिली है।

इस बीच अमेजन के प्रवक्ता रिचर्ड रोचा ने शुक्रवार रात एक लिखित बयान में कहा, हमारे कर्मचारियों और साझेदारों की सुरक्षा और भलाई अभी हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, हम स्थिति का आकलन कर रहे हैं और उपलब्ध होने पर अतिरिक्त जानकारी साझा करेंगे।
<

Video shows catastrophic damage in Mayfield, Kentucky, following last night’s tornado outbreak. Kentucky Gov. Beshear says that death toll can reach up to 100 people in the state. pic.twitter.com/zWEgEhLHdp

— PM Breaking News (@PMBreakingNews) December 11, 2021 >
केंटकी राज्य पुलिस के सारा बर्गेस ने कहा कि केंटकी में मेफील्ड को प्रभावित करने वाले खराब मौसम के दौरान कई इमारतें ढह गईं। टीवी चैनल ने खबर दी कि ट्रूमैन से आपदा बचावकर्मी और जोनेसबोरो से पुलिस एवं दमकलकर्मी मदद के लिए इलाके में पहुंचे हैं।

सेंट लुइस के टीवी चैनलों की फुटेज में इलिनोइस के एडवर्ड्सविले के पास अमेजन केंद्र पर कई आपातकालीन वाहन नजर आए। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि कितने लोग घायल हुए हैं, लेकिन कोलिन्सविले, इलिनोइस की आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने फेसबुक पर इसे बड़े पैमाने पर हताहत होने की घटना बताया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

live : दोपहर 1 बजे तक महाराष्ट्र में सबसे कम मतदान, पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा

भोपाल में दोपहर 1 बजे तक 40.41% वोटिंग, लकी ड्रॉ में वोटर्स ने जीती डायमंड रिंग

खूंखार बेगम ने पति को बांधकर सिगरेट से दागा, प्राइवेट पार्ट काटने की कोशिश, पति ने बताया क्‍यों हैवान हुई पत्‍नी

लश्कर के टॉप कमांडर डार समेत जम्मू कश्मीर में 3 आतंकवादी ढेर

प्‍यार, एग्रीमेंट और दुष्‍कर्म की कहानी, गर्लफ्रेंड ने लगाया आरोप, एक एग्रीमेंट ने जेल जाने से बचा लिया

अगला लेख