फ्लोरिडा में प्रदर्शनकारियों के बीच घुसा ट्रक, ड्रायवर को किया गिरफ्तार

Webdunia
रविवार, 31 मई 2020 (09:38 IST)
फोर्ट लॉडरडेल (अमेरिका)। फ्लोरिडा की राजधानी में शनिवार को प्रदर्शनकारियों की भीड़ में एक पिकअप ट्रक घुस गया, जिससे लोगों में भगदड़ मच गई। यह भीड़ को चीरता हुआ आगे बढ़ गया। कुछ लोगों ने ट्रक का पीछा कर उसे रोक लिया। टाल्हासी पुलिस ने तत्काल चालक को पकड़ लिया।

हालांकि एक बड़ा हादसा टल गया।वीडियो में नजर आ रहा है कि ट्रक यातायात बत्ती पर रूका तो प्रदर्शनकारी उसके आसपास जमा हो गए, कुछ लोग वाहन चालक से बात करने लगे। इसके बाद एक अन्य वीडियो में दिखा कि ट्रक की खिड़की पर एक बोतल मारी गई और ट्रक की गति अचानक से बढ़ गई और हड़बड़ाए लोग एक ओर हो गए।

इस घटना में कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है।प्रदर्शनकारी अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे और न्याय की मांग कर रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक थोड़ा धीमा हुआ तो कुछ लोग एक ओर हो गए लेकिन कई अब भी नहीं हटे थे। तभी ट्रक की गति तेज हो गई और यह भीड़ को चीरता हुआ आगे बढ़ गया। कुछ लोगों ने ट्रक का पीछा कर उसे रोक लिया। टाल्हासी पुलिस ने तत्काल चालक को पकड़ लिया।पुलिस ने चालक का नाम नहीं बताया है।

गौरतलब है कि मिनेसोटा में पुलिस हिरासत में ले जाए जाने के दौरान फ्लॉयड की मौत के बाद अमेरिका के कई शहरों में शुक्रवार को प्रदर्शन हुए। इनमें से कुछ प्रदर्शनों ने उग्र रूप ले लिया और पुलिस के साथ प्रदर्शनकारियों की झड़प हुई।

फिनिक्स, डेनवर, लास वेगास, लॉस एंजिलिस और कई अन्य शहरों में हजारों लोगों ने प्रदर्शन किए।इस सप्ताह तब प्रदर्शन भड़क उठे जब एक वीडियो में पुलिस अधिकारी को घुटने से फ्लॉयड की गर्दन दबाते हुए देखा गया। फ्लॉयड की बाद में चोटों के कारण मौत हो गई।
श्वेत अधिकारी डेरेक चाउविन को गिरफ्तार कर लिया गया तथा उस पर शुक्रवार को थर्ड डिग्री हत्या और मानव वध का आरोप लगाया गया।अश्वेत फ्लॉयड को एक दुकान में नकली बिल का इस्तेमाल करने के संदेह में गिरफ्तार किया गया था।(भाषा)
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

गाजीपुर लोकसभा में मुख्तार अंसारी के परिवार के सियासी रसूख की परीक्षा, भाई के साथ भतीजी भी चुनावी मैदान में

कौन है कन्हैया कुमार को थप्पड़ मारने वाला शख्स? वीडियो जारी कर कहा- सिखा दिया सबक?

Air India Express के विमान को आपात स्थिति में तिरुचिरापल्ली में उतारा

सैलून जाए बिना ऐसे करें अपना हेयरस्टाइल चेंज, जानें ये 5 सिंपल टिप्स

मालेगांव में CM योगी बोले, कांग्रेस के अंदर औरंगजेब की आत्मा

अगला लेख