ट्रंप प्रशासन ने दी H-1B व L-1 यात्रा वीजा प्रतिबंधों में कुछ राहत, भारतीय आईटी पेशेवरों को मिलेगा लाभ

Webdunia
गुरुवार, 13 अगस्त 2020 (11:41 IST)
वॉशिंगटन। ट्रंप प्रशासन ने एक ही नियोक्ता के साथ काम जारी रखने वालों के लिए एच-1बी व एल-1 यात्रा प्रतिबंधों में कुछ छूट देने की घोषणा की है। इस फैसले से भारतीय आईटी पेशेवरों और स्वास्थ्य क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को राहत मिल सकती है। एच-1बी या एल-1 यात्रा प्रतिबंधों से दी गई छूट में इन वीजाधारकों के परिवार वाले भी शामिल हैं।
ALSO READ: ट्रंप बोले, इतना अनादर करने पर भी बिडेन का हैरिस का चुनाव करना हैरानीभरा
इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 4 अगस्त को संघीय एजेंसियों द्वारा एच-1बी वीजाधारकों को नौकरी देने से रोकने संबंधी सरकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इससे पहले ट्रंप प्रशासन ने जून में इस महत्वपूर्ण चुनावी वर्ष में अमेरिकी कर्मचारियों के संरक्षण के लिए एच-1बी वीजा और अन्य प्रकार के विदेशी कार्य वीजा को 2020 के अंत तक स्थगित कर दिया था।
 
एच-1बी वीजा भारतीय आईटी पेशेवरों में काफी लोकप्रिय है। यह एक गैर-आव्रजक वीजा है। इसके जरिए अमेरिकी कंपनियां तकनीकी या अन्य विशेषज्ञता वाले पदों पर विदेशी कर्मचारियों की नियुक्ति कर सकती हैं। अमेरिकी विदेश विभाग ने संशोधित यात्रा दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा कि यह छूट राष्ट्रीय हित श्रेणी के तहत दी गई है।
 
विदेश विभाग ने कहा कि एच-1बी और एल-1 वीजा अब उन कर्मचारियों को जारी किए जा सकते हैं, जो समान नियोक्ता और समान वीजा वर्गीकरण के साथ अमेरिका में फिर से रोजगार करना चाह रहे हैं। पिछले कुछ हफ्तों में कई अमेरिकी सांसदों ने स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के लिए एच-1बी, एल-1 और जे-1 वीजा पर यात्रा प्रतिबंधों में छूट देने की मांग की थी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Tourist Guide के सुराग से ऐसे हुआ Sonam की साजिश का पर्दाफाश

लॉस एंजिल्स धू-धूकर जल रहा, भारत-पाक सीजफायर का दावा करने वाले डोनाल्ड ट्रंप नहीं संभाल पा रहे खुद का देश, क्यों सड़कों पर आगजनी कर रहे हैं लोग

Covid-19 के नए वैरिएंट XFG का कहर, 163 मामले, जानिए कितना खतरनाक, 6000 के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या

शादी से खुश था राजा, उदास थी सोनम, रस्‍मों की तस्‍वीरें बता रहीं लव अफेयर का फसाना

क्या राज कुशवाह है सोनम रघुवंशी का ब्वॉयफ्रेंड, क्या है राजा रघुवंशी की हत्या का मोटिव?

सभी देखें

नवीनतम

Raja Raghuvanshi murder case : राजा रघुवंशी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, मेघालय पुलिस को सोनम की ट्रांजिट रिमांड, केस से जुड़े बड़े अपडेट

शांति वार्ता के बीच रूस का यूक्रेन पर एक रात में सबसे भीषण हमला, 500 ड्रोनों से की बमबारी

शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष उड़ान टली, अब 11 जून को होगी Axiom-4 मिशन की लॉन्चिंग, जानिए क्या है कारण

फिर बातचीत के लिए गिड़गिड़ाया पाकिस्तान, भारत की दोटूक, सिंधु जल संधि पर नहीं होगी कोई बात

Chardham Yatra : दुर्घटनाओं के बाद DGCA ने उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर सेवाओं के ऑडिट का दिया आदेश

अगला लेख