डोनाल्ड ट्रंप बोले, चीनी राष्ट्रपति से बात करने की उनकी कोई योजना नहीं

Webdunia
बुधवार, 15 जुलाई 2020 (08:40 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बात नहीं की है और न ही उनकी ऐसा करने की कोई योजना है। ट्रंप ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में कहा कि नहीं, मैंने उनसे बात नहीं की है। मेरी उनसे बात करने की कोई योजना नहीं है।
 
उन्होंने कोरोनावायरस को चीन से बाहर फैलने से रोकने में उसकी नाकामी पर आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि इसमें कोई दोराय नहीं है कि हम संक्रमण को छिपाने और इसे दुनियाभर में फैलाने के लिए चीन को पूरी तरह जिम्मेदार ठहराते हैं। इसे रोका जा सकता था। उन्हें इसे रोकना चाहिए था। वे इस मुद्दे पर चीन का पक्ष लेने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) पर भी बरसे। ट्रंप ने कहा कि वे वास्तव में चीन की कठपुतली थे।
ALSO READ: डोनाल्ड ट्रंप और जो बिडेन ने लुइसियाना से जीता प्राइमरी चुनाव
ट्रंप ने चीन पर नरम रुख अपनाने के लिए अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति एवं नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उनके प्रतिद्वंद्वी जो बिडेन की भी आलोचना की।
 
उन्होंने कहा कि मेरे प्रशासन ने चीन एवं यूरोप से आने वाले लोगों के प्रवेश पर बहुत जल्द प्रतिबंध लगाकर लोगों की जिंदगियां बचाई। मैं चाहता हूं कि हर कोई यह जान ले कि हम चीनी वायरस से लड़ने और अपने लोगों को सुरक्षित रखने के लिए संघीय सरकार की सभी शक्तियों का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऑपरेशन वार्प स्पीड के जरिए हम रिकॉर्ड वक्त में टीका बना देंगे।
 
राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने (बिडेन) कहा कि चीन को प्रतिद्वंद्वी मानना बिलकुल अजीब बात है। वे सच में अजीब हैं। उन्होंने कहा कि चीन कोई दिक्कत नहीं है। ऐसा नहीं है। पिछले 25-30 वर्षों में चीन ने हमसे सबसे अधिक छीना है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

अगला लेख