ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शन, ट्रंप ने दी यह चेतावनी..

Webdunia
रविवार, 31 दिसंबर 2017 (10:01 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में हो रहे सरकार विरोधी प्रदर्शन पर चेतावनी देते हुए कहा है कि ईरान के लोग बदलाव चाहते हैं और 'दमनकारी' शासन को लोग हमेशा बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं।
 
ट्रंप ने संयुक्तराष्ट्र महासभा में सितंबर में दिए गए अपने भाषण की दो क्लिप ट्वीटर पर साझा किए हैं। इसमें वह पश्चिमी एशिया के शीर्ष प्रतिद्वंद्वी ईरानी शासन पर हमले कर रहे हैं।
 
ट्रंप ने अपने भाषण से उद्धृत करते हुए कहा, 'दमनकारी शासन को हमेशा बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है और एक दिन ऐसा आएगा जब ईरानी आवाम के पास विकल्प होगा।'
 
ट्रंप ने कहा कि दुनिया देख रही है। ईरान में हो रहे प्रदर्शन पर ट्रंप दूसरी बार टिप्पणी कर रहे हैं। ईरान में लगातार तीसरे दिन हो रहे प्रदर्शन के दौरान तेहरान विश्वविद्यालय पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

450 नरमुंडों वाली कावड़ देख झूमे श्रद्धालु, हरिद्वार से हरियाणा ‘बोल बम’ की गूंज

मुंबई के बांद्रा में 2 मंजिला इमारत गिरी, 15 लोग घायल

Bihar : प्रधानमंत्री मोदी की रैली में लहराए काले झंडे, 3 लोगों को हिरासत में लिया

अभिरक्षा विवाद में दिल्ली पुलिस का दावा, रूसी महिला ने अब तक भारत नहीं छोड़ा

क्या निमिषा प्रिया की बच पाएगी जान? अब सब तलाल का परिवार पर निर्भर

अगला लेख