चीन से व्यापार युद्ध पर यह क्या कह गए ट्रंप...

Webdunia
गुरुवार, 5 अप्रैल 2018 (07:43 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका चीन के साथ किसी भी तरह का व्यापार युद्ध नहीं लड़ रहा है क्योंकि उसे तो अमेरिका कई साल पहले अपने पूर्व बेवकूफ और बेकार नेताओं के चलते हार चुका है। 
 
हालांकि ट्रंप ने स्पष्ट किया कि चीन के साथ वर्तमान व्यापार स्थिति को आगे और जारी नहीं रखा जा सकता है।
 
ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, 'हम चीन के साथ व्यापार युद्ध नहीं लड़ रहे हैं, उस युद्ध को तो कई साल पहले अमेरिका अपने बेवकूफ बेकार लोगों के जरिए हार चुका है जो अमेरिका का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। अब हमारा व्यापार घाटा 500 अरब डॉलर का है। हम इसे जारी नहीं रख सकते हैं।' 
 
ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब विश्व की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापार युद्ध जैसी संभावनाएं बनी हुई हैं। उल्लेखनीय है कि ट्रंप के चीन के साथ व्यापार घाटे को घटाकर 100 अरब डॉलर पर लाने की मांग को चीन ने ठुकरा दिया है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

1 july rule changes : ATM से लेकर Railway तक 1 जुलाई से होने वाले है 5 बड़े बदलाव, नहीं जानेंगे तो पछताएंगे

Amarnath Yatra : दोहरे खतरे में है अमरनाथ यात्रा, चुनौती बनने लगी सभी के लिए

कोलकाता गैंगरेप मामले की SIT करेगी जांच, 4 लोगों पर पुलिस ने कसा शिकंजा

बिहार में भी दोहराई सोनम जैसी कहानी, प्रेमी की मदद से पति की हत्या

गाजर का हलवा अपने साथियों को खिलाया, शुभांशु शुक्ला से PM मोदी ने पूछा सवाल

सभी देखें

नवीनतम

बिहार ने रचा इतिहास, देश में पहली बार मोबाइल से हुई ई-वोटिंग

मुंबई एयरपोर्ट पर यात्री के पास मिले 16 जिंदा सांप

Chardham Yatra : चारधाम यात्रा 1 दिन के लिए स्‍थगित, उत्तराखंड में भारी बारिश बनी बाधा

मध्यप्रदेश में हुआ कमाल, खेत-तालाब और अमृत सरोवर से 1.67 लाख हेक्टेयर से ज्‍यादा क्षेत्र में होगी सिंचाई

पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान मची भगदड, 3 लोगों की मौत, 50 घायल

अगला लेख