ट्रंप बोले, अमेरिका के पास सबसे शक्तिशाली हथियार, जो पहले कभी किसी ने नहीं बनाए

Webdunia
बुधवार, 23 सितम्बर 2020 (14:42 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनके देश के पास ऐसे सबसे शक्तिशाली हथियार हैं, जो पहले कभी किसी ने नहीं बनाए हैं और इनके कारण दुनिया अमेरिका से ईर्ष्या करती है। ट्रंप ने उम्मीद जताई कि उन्हें कभी इनका इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि उन्होंने अमेरिका को अंतहीन, हास्यास्पद और मूर्खतापूर्ण विदेशी युद्धों से दूर रखने का संकल्प लिया है।
ALSO READ: समझौता नहीं होने की स्थिति में ट्रंप ने दी Tik Tok को बंद करने की चेतावनी
ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी नेताओं ने अन्य देशों के पुनर्निर्माण, उनके अंतहीन युद्धों और उनकी सीमाओं की रक्षा करने में हजारों अरब डॉलर खर्च कर दिए। उन्होंने कहा कि अंतहीन युद्ध के बजाय हम पश्चिम एशिया में शांति कायम करने की कोशिश कर रहे हैं। यह बहुत अच्छी बात है।
 
उन्होंने मंगलवार रात को पेन्सिलवेनिया में चुनावी रैली में कहा कि हम उन आतंकवादियों को मार गिराएंगे, जो हमारे नागरिकों को डराते हैं और हम अमेरिका को अंतहीन, हास्यास्पद, मूर्खतापूर्ण विदेशी युद्धों से दूर रखेंगे। 
 
ट्रंप ने कहा कि मैं आपको बताना चाहता हूं कि हमारे पास ऐसे सबसे शक्तिशाली हथियार हैं, जो हमने पहले कभी नहीं बनाए और अन्य देश यह बात जानते हैं। यह अच्छी बात है कि अन्य देश यह बात जानते हैं। मुझे नहीं लगता कि हम कभी उनका इस्तेमाल करेंगे। मैं उम्मीद करता हूं कि उनका इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा।
 
राष्ट्रपति ने कहा कि ऐसा कहकर वे कोई खुफिया जानकारी लीक नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने अमेरिकी सेना का पुनर्निर्माण किया है और हमारे पास दुनिया के इतिहास के सबसे शक्तिशाली हथियार हैं और हमने बहुत कम समय में ऐसा किया है। ये हथियार इतने शक्तिशाली हैं कि इस मामले में पूरी दुनिया हमसे ईर्ष्या करती है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख