ट्रंप ने पुतिन को कहा स्मार्ट, ट्रंप राज में कैसे रहेंगे अमेरिका और रूस के संबंध?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को र्स्माट कहा। उन्होंने कहा कि वह अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से बहुत जल्द बात कर सकते हैं।
Publish Date: Wed, 22 Jan 2025 (11:00 IST)
Updated Date: Wed, 22 Jan 2025 (11:13 IST)
पुतिन को स्मार्ट बताते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि रूस कभी यूक्रेन में नहीं जाता। पुतिन और मेरे बीच बहुत अच्छी और मजबूत समझ थी। ऐसा कभी नहीं होता। उन्होंने जो बाइडन का अनादर किया। वह स्मार्ट हैं। वह समझते हैं।
ट्रंप ने एक बार फिर यूक्रेन पर लगभग तीन साल पहले हुए रूसी आक्रमण और उसके बाद जारी संघर्ष को समाप्त करने का आह्वान किया। उन्होंने दावा किया कि अगर वह राष्ट्रपति होते तो रूस-यूक्रेन संघर्ष कभी नहीं होता। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति ने स्पष्ट किया कि ऐसी संभावना है कि रूस पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाए जाएंगे।
पश्चिम एशिया की यात्रा कर सकते हैं ट्रंप : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह पश्चिम एशिया की यात्रा पर विचार कर रहे हैं। लेकिन अभी नहीं, क्योंकि अभी बंधक वापस आ रहे हैं। उनमें से कुछ को बहुत अधिक नुकसान पहुंचा है। एक महिला का हाथ लगभग गायब है। आपको पता है कि यह कैसे हुआ?
उन्होंने कहा कि अगर मैं यहां नहीं होता, तो बंधक कभी वापस नहीं आते। वे सभी मारे गए होते। अगर जो बाइडन ने यह समझौता डेढ़ साल पहले, दो साल पहले किया होता तो ऐसा कभी नहीं होता।
उन्होंने कहा कि आप छह महीने पहले की बात करें तो बंधकों में से कई युवा जीवित थे। युवा इस तरह नहीं मरते लेकिन अब वे मर रहे हैं। उन्हें मारा जा रहा है। बाइडन इस समझौते को पूरा नहीं कर सके। मैंने समयसीमा तय की और उसके बाद ही यह पूरा हो पाया।
edited by :Nrapendra Gupta
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें