बर्बाद हो रहा है वेनेजुएला, ट्रंप ने दी यह धमकी...

Webdunia
मंगलवार, 19 सितम्बर 2017 (10:08 IST)
न्यूयार्क। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को चेतावनी देते हुए कहा कि वेनेजुएला ध्वस्त हो रहा है और अमेरिका वहां लोकतंत्र बहाली के लिए कुछ अतिरिक्त कदम उठा सकता है।
 
ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए यहां आए लातिन अमेरिकी सहयोगियों से कहा कि राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने अपने लोगों की इच्छा के विरूद्ध किाम किया है और वह विनाशकारी नियम बनाने के दोषी हैं, जिसके लिए अधिक दंडात्मक उपायों की आवश्यकता हो सकती है।
 
उन्होंने कहा कि वेनेजुएला के लोग भूख से बिलख रहे हैं। उनका देश बर्बाद हो रहा है। वाशिंगटन पहले ही संकटग्रस्त देश पर प्रतिबंध लगा चुका है।
 
ट्रंप ने 11 अगस्त को चेतावनी दी थी कि अमेरिका वेनेजुएला के खिलाफ कई विकल्पों पर विचार कर रहा है, 'यदि आवश्यक हो तो इसमें संभव सैन्य विकल्प भी शामिल किए जा सकते हैं।'
 
हालांकि ट्रंप ने उस चेतावनी को नहीं दोहराया, लेकिन कहा कि अमेरिका बगैर ज्यादा विवरण दिए आगे की कार्रवाई करने के लिए तैयार था। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य उनकी मदद करना और वहां लोकतंत्र को पुनर्स्थापित करना होना चाहिए।
 
इस बैठक में कोलंबिया के जुआन मैनुएल सैंटोस, ब्राजील के माइकल टेमेर, पनामा के जुआन कार्लोस वेरेला और अर्जेंटीना के उपराष्ट्रपति गैब्रिएला मिशेटी ने हिस्सा लिया। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

स्वाति मालीवाल मामले में एक्शन में पुलिस, NCW का विभव कुमार को नोटिस

NDRF ने मुंबई होर्डिंग हादसे के बाद खोज एवं बचाव अभियान बंद किया, 16 की मौत 75 घायल

मुंबई में PM मोदी के रोड शो को संजय राउत ने क्यों बताया अमानवीय?

live updates : यूपी में केजरीवाल ने बताई 4 खास बातें, अखिलेश बोले 140 सीटों के लिए तरसेगी भाजपा

रायसेन में बाघ ने इंसान को बनाया शिकार, वन विभाग की अपील, सावधान रहे लोग

अगला लेख