ट्रंप का दावा, अमेरिका ने किया है चीन का पुनर्निर्माण

Webdunia
बुधवार, 20 जून 2018 (11:27 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को दावा किया कि अमेरिका ने चीन का पुनर्निर्माण किया है।
 
ट्रंप ने नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडिपेंडेंट बिजनेसेस को संबोधित करते हुए कहा कि आप देख रहे हैं कि चीन के साथ क्या हो रहा है? हमारे पास विकल्प नहीं है। यह बहुत साल पहले ही हो जाना चाहिए था। चीन हर साल हमारे देश से 500 अरब डॉलर ले जा रहा है और अपना पुनर्निर्माण कर रहा है। मैं हमेशा कहता रहा हूं कि हमने चीन का पुनर्निर्माण किया है। उन्होंने हमसे बहुत लिया है। अब समय आ गया है दोस्तों, अब समय आ गया है।
 
ट्रंप का यह बयान चीन के अतिरिक्त 200 अरब डॉलर के सामानों पर अमेरिका द्वारा शुल्क लगाने की धमकी के 1 दिन बाद आया है। इससे विश्व की 2 बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापार युद्ध नए स्तर पर पहुंच गया है। अमेरिका ने पिछले सप्ताह चीन के 50 अरब डॉलर के सामानों पर शुल्क लगा दिया था, इसके जवाब में चीन ने भी अमेरिका के 50 अरब डॉलर के 659 उत्पादों पर शुल्क लगा दिया था।
 
ट्रंप ने कहा कि उन्होंने अमेरिकी कंपनियों को समान प्रतिस्पर्धी स्तर मुहैया कराया है। अमेरिकी कंपनियों को दूसरे देशों की उन कंपनियों की तुलना में अब समान अवसर मुहैया हो रहा है जिन्हें सरकारी छूटों समेत कई अन्य फायदे मिलते रहे हैं।
 
उन्होंने अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि रॉबर्ट लाइटहाइजर को चीन से आने वाले उन उत्पादों की दूसरी सूची तैयार करने को कहा है जिनके ऊपर 10 प्रतिशत शुल्क लगाया जा सके। यदि चीन अपनी आदतों से बाज नहीं आया तो कानूनी  प्रक्रियाओं के पूरा होते ही 200 अरब डॉलर के अतिरिक्त चीनी सामानों पर शुल्क लगा दिया  जाएगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख