दक्षिण कोरिया में सेना कम करेंगे ट्रंप, घटेगा तनाव

Webdunia
शुक्रवार, 4 मई 2018 (10:21 IST)
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रक्षा मुख्यालय पेंटागन को दक्षिण कोरिया में तैनात अमेरिकी सैनिकों की संख्या में कमी किए जाने के विकल्पों पर विचार करने के लिए निर्देश दिया है।
 
दैनिक समाचार पत्र 'द न्यूयार्क टाइम्स ने सैन्य सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। कोरियाई प्रायद्वीप में इस समय 23,500 अमेरिकी सैनिक तैनात हैं और अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि दोनों कोरियाई देशों के बीच सुलह तथा शांति होने से इन सैनिकों की संख्या में कमी की जा सकती है।
 
अधिकारियों का यह भी मानना है कि सभी अमेरिकी सैनिकों को वापिस बुलाना संभव नहीं है। इस बीच दक्षिण कोरिया ने कहा है कि अगर दोनों देशों के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर हो भी जाते हैं तो दक्षिण कोरिया में तैनात अमेरिकी सैनिक जब तक चाहे रह सकते हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

अगला लेख