Dharma Sangrah

Tariff के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाया बड़ा आरोप, UNGA में चीन को भी घेरा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 23 सितम्बर 2025 (20:27 IST)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर भारी-भरकम टैरिफ लगाने के बाद अब बड़ा आरोप लगाया है। यूएनजीए में ट्रंप ने कहा कि भारत और चीन यूक्रेन युद्‍द में फंडिंग कर रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि रूस से सभी ऊर्जा खरीदी बंद होनी चाहिए। ट्रंप ने अपने भाषण में फिर सीजफायर का राग अलापा। उन्होंने कहा कि मई में भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम समझौता कराया था। उन्होंने कहा कि योरपीय देश रूस से तेल खरीदना बंद करें। उन्होंने कहा कि अमेरिका केवल अमेरिकियों का देश है।  
 
दुनिया के 7 युद्धों को रुकवाया 
इससे पहले भी ट्रंप कम से कम 30 बार संघर्ष विराम का क्रेडिट ले चुके हैं। भारत ने दो टूक शब्दों में कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम दोनों देशों के बीच बातचीत के बाद हुआ और इसमें किसी तीसरे पक्ष की कोई भूमिका नहीं है।  ट्रम्प ने कहा कि सिर्फ सात महीनों की अवधि में, मैंने सात अकल्पनीय युद्धों को समाप्त कर दिया है। इनमें कंबोडिया और थाईलैंड, कोसोवो और सर्बिया, कांगो और रवांडा, पाकिस्तान और भारत, इज़राइल और ईरान, मिस्र और इथियोपिया, और आर्मेनिया और अज़रबैजान शामिल हैं।

ट्रंप प्रशासन ने रूसी तेल की खरीद के लिए भारत पर 25 प्रतिशत का अतिरिक्त शुल्क (टैरिफ) लगाया है, जिससे अमेरिका द्वारा भारत पर लगाया गया कुल शुल्क 50 प्रतिशत हो गया है, जो दुनिया में सबसे अधिक है। भारत ने अमेरिका द्वारा लगाए गए शुल्क को 'अनुचित' बताया है। भारत ने कहा है कि किसी भी बड़ी अर्थव्यवस्था की तरह, वह अपने राष्ट्रीय और आर्थिक हितों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक उपाय करेगा।

संयुक्त राष्ट्र की आलोचना
संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष अधिकारियों और 150 से अधिक वैश्विक नेताओं के सामने, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को इस अंतरराष्ट्रीय संगठन की कड़ी आलोचना की। ट्रंप ने कहा कि जिन विभिन्न युद्धों को उन्होंने रुकवाया है, उनके बारे में संयुक्त राष्ट्र ने उनसे संपर्क नहीं किया। ट्रंप ने कहा, ‘‘मैंने हमेशा कहा है कि संयुक्त राष्ट्र में अपार क्षमता है, लेकिन यह उस क्षमता के आसपास भी नहीं पहुंच पा रहा है।’’
 
उन्होंने कहा कि अधिकतर मामलों में, कम से कम अभी तो, वे बस एक बेहद कड़े शब्दों वाला पत्र लिखते हैं और फिर उस पर अमल नहीं करते। ये खोखले शब्द हैं और खोखले शब्दों से युद्ध हल नहीं होते।’’ ट्रंप ने दुनिया भर के देशों के प्रतिनिधियों को यह बताने में जरा भी समय बर्बाद नहीं किया कि अमेरिका ‘‘दुनिया में सबसे गर्म देश है’’, और कोई भी देश उसके आसपास भी नहीं है।
 
उन्होंने बाद में कहा कि अमेरिका ‘‘व्यापार करने के लिए दुनिया का सबसे अच्छा देश’’ है। ट्रंप ने दावा किया कि अब अर्थव्यवस्था उनके पहले कार्यकाल की तुलना में ‘बड़ी और बेहतर’ है, जिसे उन्होंने ‘दुनिया के इतिहास में सबसे महान’ बताया। ट्रंप ने यह दावा भी किया कि अमेरिका को पहले से कहीं ज्यादा ‘सम्मान’ मिला है।
 
जो बाइडन पर साधा निशाना
संयुक्त राष्ट्र सहित इस तरह के राजनयिक परिवेश में इस तरह की राष्ट्रीय शेखी बघारना आमतौर पर नापसंद किया जाता है। हाल में ब्रिटेन की राजकीय यात्रा के दौरान भी ट्रंप ने अपनी टिप्पणियों में यही रुख अपनाया था। ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र में अपने भाषण के शुरुआती मिनटों में कम से कम दो बार पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन पर निशाना साधा।
 
शेखी बघारने से नहीं चूके 
ट्रंप ने डेमोक्रेटिक प्रशासन और बाकी दुनिया, दोनों की तुलना में अपने नेतृत्व में अमेरिका के प्रदर्शन पर शेखी बघारने की रणनीति को जारी रखा है। ट्रंप ने ऐसे दावे करने के लिए अधिकतर सत्यापन योग्य तथ्यों के बजाय सामान्य अतिशयोक्ति का इस्तेमाल किया है। इस दौरान संयुक्त राष्ट्र में किसी राष्ट्राध्यक्ष द्वारा अपनी घरेलू राजनीति को अंतरराष्ट्रीय विमर्श में शामिल करते हुए भी देखा गया।
 
ट्रंप को लेकर क्या सुनाया चुटकुला
ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन की शुरुआत खराब टेलीप्रॉम्प्टर के बारे में एक चुटकुले के साथ की। ट्रंप ने कहा कि उन्हें बिना टेलीप्रॉम्प्टर के बोलने में कोई आपत्ति नहीं है क्योंकि ‘‘इस तरह, आप दिल से ज्यादा बोलते हैं।’’ उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि जो भी टेलीप्रॉम्प्टर चला रहा है, वह ‘बड़ी मुसीबत में है।’ इनपुट एजेंसियां Edited by : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maithili Thakur : क्या सियासत की अग्नि परीक्षा में सफल हो पाएंगी मैथिली ठाकुर, अलीनगर की सीट कितनी आसान, क्या कहता है समीकरण

पाकिस्तान की 'बहादुर' सेना ने तालिबान के सामने किया सरेंडर, घंटों सड़कों पर घूमते रहे अफगानी टैंक

EV, बैटरी सब्सिडी से क्यों चिढ़ा चीन, भारत की WTO में की शिकायत, जानिए क्या है पूरा मामला

शिवराज के घर धान की बोरी लेकर अचानक पहुंचे जीतू पटवारी, भावांतर का विरोध, जमकर नारेबाजी

गाजा में फिर भड़केगा युद्ध, Hamas ने लौटाए किसी और के शव, डोनाल्ड ट्रंप के Gaza Peace Plan की उड़ाई धज्जियां, Israel ने खाई खात्मे की कसम

सभी देखें

नवीनतम

मोदी योगी के नेतृत्व में विश्व पटल पर दिव्य स्वरूप में उभरी अयोध्या

लखीमपुर खीरी की माटी से बने 25 हजार इको फ्रेंडली दीयों से जगमगाएगी रामनगरी अयोध्या

अयोध्या दीपोत्सव, 56 घाटों पर 28 लाख दीप सजाने की तैयारी

राजद और कांग्रेस पर योगी का प्रहार, यह फर्जी वोट डलवाएंगे, चेहरा नहीं दिखाएंगे

Gold Price : धनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना, इतने गिरे दाम, चांदी में 2,000 रुपए की तेजी

अगला लेख