Hanuman Chalisa

रोजाना हल्दी खाने से तरोताजा हो सकता है आपका मूड

Webdunia
रविवार, 28 जनवरी 2018 (19:29 IST)
लॉस एंजिल्स। एक अध्ययन में कहा गया है कि रोजाना हल्दी खाने से आपकी याददाश्त अच्छी हो सकती है और आपका मूड तरोताजा हो सकता है। पहले के अध्ययनों में बताया गया था कि हल्दी में पाए जाने वाले 'करक्यूमिन' में ऑक्सीकरणरोधी गुण होते हैं।
 
 
इसे एक संभावित कारण बताया गया है कि भारत में, जहां करक्यूमिन आहार में शामिल होता है, बूढ़े-बुजुर्ग अल्जाइमर की चपेट में कम आते हैं और उनकी याददाश्त भी तुलनात्मक रूप से अच्छी होती है।
 
लॉस एंजिल्स की यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के गैरी स्मॉल ने बताया कि करक्यूमिन अपना असर कैसे दिखाता है, यह ठीक-ठीक पता नहीं है, लेकिन दिमागी उत्तेजना को कम करने की इसकी काबिलियत के कारण ऐसा हो सकता है जिसे अल्जाइमर रोग और गहरे अवसाद से जोड़ा गया है।
 
'अमेरिकन जर्नल ऑफ जेरियाट्रिक साइकिएट्री' में प्रकाशित इस अध्ययन में 50 और 90 साल की उम्र के ऐसे 40 लोगों को शामिल किया गया था जिन्हें याददाश्त से जुड़ी छोटी-मोटी शिकायतें थीं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

आर्मी चीफ द्विवेदी की चेतावनी पर भड़का पाकिस्तान, फिर दी यह गीदड़भभकी, कहा- भारत को समझना चाहिए...

एक और जहाज पहुंचा भारत, आसान नहीं था होर्मुज पार करना, 20000 टन LPG से लदा है टैंकर

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कोरोना महामारी आई, फिर युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट, PM मोदी ने दुनिया को किस बात को लेकर दी चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में लगी आग: धू-धू कर जली बोगी, यात्रियों में मची चीख-पुकार!

Top News : यूएई के न्यूक्लियर प्लांट पर बड़ा हमला, स्वीडन से नार्वे जाएंगे पीएम मोदी

वीडी सतीशन आज लेंगे केरल CM पद की शपथ, राज्यपाल को सौंपी 20 नामों की लिस्ट

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

सीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

अगला लेख