Hanuman Chalisa

चीन में तूफान से तबाही, नौ की मौत

Webdunia
गुरुवार, 24 अगस्त 2017 (09:33 IST)
बीजिंग। चीन के दक्षिणी गुआंगदोंग प्रांत के झुहाई में भीषण तूफान ‘हातो’ की वजह से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति लापता है। हातो के रूप में चीन ने इस साल सर्वाधिक भीषण तूफान का सामना किया है।
 
स्थानीय मौसम विज्ञान ब्यूरो ने बताया कि तूफान ‘हातो’ के यहां पहुंचने से पर्ल नदी के मुहाने तक 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं और नजदीकी क्षेत्रों में भारी बारिश हुई।
 
मकाओ के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, तूफान तेजी से मकाओ की ओर बढ़ा और तेज हवाओं के कारण एक दीवार गिर गई जिससे एक आदमी की मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति की मौत 11वीं मंजिल से नीचे गिरने पर हुई और तीसरे व्यक्ति की मौत एक ट्रक से कुचल कर हुई।
 
सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ की रिपोर्ट के अनुसार, स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार रात दो और लोगों के मारे जाने और 153 अन्य लोगों के घायल होने की पुष्टि की।
 
मकाओ में थोड़ी देर के लिए बिजली भी चली गई थी लेकिन रात दो बजे तक बहाल हो गई। गुआंगदोंग में चार लोगों की मौत हो गई और एक लापता है। सरकार ने 26,817 लोगों अस्थायी आश्रयों में स्थानांतरित किया गया है। करीब 664 हेक्टेयर कृषि भूमि क्षतिग्रस्त हो गई है।

यहां भूस्खलन, बाढ़ और अन्य भूवैज्ञानिक आपदाओं के लिए चेतावनी जारी कर दी गई है। (भाषा) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

अगला लेख