यूएई के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद का निधन, मोदी व जयशंकर ने जताया शोक

Webdunia
दुबई। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति एवं अबू धाबी के शासक शेख खलीफा बिन जायद अल नाह्यान का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 73 साल के थे। स्थानीय मीडिया ने राष्ट्रपति से जुड़े मामलों के मंत्रालय के हवाले से शेख खलीफा के निधन की पुष्टि की।
 
समाचार एजेंसी 'डब्ल्यूएएम' ने कहा कि राष्ट्रपति से जुड़े मामलों का मंत्रालय यूएई के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाह्यान के निधन पर यूएई, अरब जगत, इस्लामी राष्ट्र और दुनियाभर के लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करता है। शेख खलीफा 3 नवंबर 2004 से यूएई के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक के रूप में सेवाएं दे रहे थे।
 
'खलीज टाइम्स' के मुताबिक राष्ट्रपति से जुड़े मामलों के मंत्रालय ने शेख खलीफा के निधन पर 40 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और सभी मंत्रालय, विभाग, संघीय व स्थानीय संस्थान शुक्रवार से काम करना बंद कर देंगे।
 
शेख खलीफा ने अपने पिता मरहूम शेख जायद बिन सुल्तान अल नाह्यान की जगह ली थी जिन्होंने 1971 में अमीरात के अस्तित्व में आने के बाद 2 नवंबर 2004 को अपने निधन तक यूएई के पहले राष्ट्रपति के रूप में सेवाएं दी थीं। 1948 में जन्मे शेख खलीफा यूएई के दूसरे राष्ट्रपति और अबू धाबी अमीरात के 16वें शासक थे। वह शेख जायद के सबसे बड़े बेटे थे।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति एवं अबू धाबी के शासक शेख खलीफा बिन जायद अल नाह्यान के निधन पर शुक्रवार को शोक जताया और कहा कि उनके नेतृत्व में भारत और यूएई के संबंध समृद्ध हुए। नाह्यान का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 73 साल के थे। शेख खलीफा 3 नवंबर 2004 से यूएई के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक के रूप में सेवाएं दे रहे थे।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट में कहा कि शेख खलीफा बिन जायद के निधन की सूचना से गहरा दुख पहुंचा है। वह एक महान व दूरदर्शी राजनेता थे जिनके अधीन भारत और यूएई के संबंध समृद्ध हुए। दुख की इस घड़ी में भारत के लोगों की संवेदनाएं यूएई के लोगों के साथ हैं। वर्ष 1948 में जन्मे शेख खलीफा यूएई के दूसरे राष्ट्रपति और अबू धाबी अमीरात के 16वें शासक थे। वह यूएई के पहले राष्ट्रपति शेख जायद के सबसे बड़े बेटे थे।
 
जयशंकर ने शोक व्यक्त किया : विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाह्यान के निधन पर शोक प्रकट करते हुए शुक्रवार को कहा कि उन्हें एक ऐसे नेता के रूप में याद किया जाएगा जिन्होंने यूएई को आधुनिक एवं मजबूत बनाया।
 
जयशंकर ने ट्वीट किया कि हम यूएई के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाह्यान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हैं। विदेश मंत्री ने कहा कि उन्हें (शेख खलीफा बिन जायद अल नाह्यान) एक ऐसे नेता के रूप में याद किया जाएगा जिन्होंने यूएई को आधुनिक एवं मजबूत बनाया और इसने भारत-यूएई के संबंधों में बदलाव लाने का आधार तैयार किया।
 
गौरतलब है कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति एवं अबू धाबी के शासक शेख खलीफा बिन जायद अल नाह्यान का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 73 साल के थे। स्थानीय मीडिया ने राष्ट्रपति से जुड़े मामलों के मंत्रालय के हवाले से शेख खलीफा के निधन की पुष्टि की।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख