जानिए कितने लाख उइगर मुसलमानों को चीन ने किया अपने डि‍टेंशन शि‍विर में कैद

Webdunia
सोमवार, 21 सितम्बर 2020 (17:48 IST)
चीन में उइगर मुसलमानों की स्‍थि‍ति‍ को लेकर अक्‍सर खबरें आती रहती हैं। अब एक और चौंकाने वाली खबर चीन से आ रही है।

मीडि‍या रिपोर्ट के मुताबि‍क चीन ने अपने डिटेंशन शि‍वि‍रों में शिनजियांग प्रांत के करीब 80 लाख उइगर मुसलमानों को कैद कर के रखा गया है।

दरसअल, पेइचिंग के एक खुफिया दस्तावेज में बताया गया है कि चीनी सरकार अपनी सक्रिय श्रम और रोजगार नीतियों के माध्यम शिनजियांग के लोगों के सांस्कृतिक और सामाजिक जीवन को बेहतर बना रही है।

इस दस्तावेज में यह भी कहा गया है कि लगभग 8 मिलियन (80 लाख) मुसलमानों को अलग-अलग डिटेंशन शि‍विरों में रखा गया है।

दरअसल, कुछ समय पहले भी मीडि‍या के ह‍वाले से एक खबर आई थी कि चीन में उइगर मुस्‍लिमों के अंगों की तस्‍करी की जा रही है। अब चीन के डि‍टेंशन शि‍विरों में मुस्‍लि‍मों को रखे जाने की चर्चा है।

द सन की रिपोर्ट के मुताबि‍क, शिनजियांग में उइगर और अन्य समुदायों के लिए चीनी कम्युनिस्ट पार्टी बड़े पैमाने पर डिटेंशन शि‍विर चला रही है। इन शि‍वि‍रों में चीन राजनीतिक असंतोष को दबाने का काम करता है

इसके अलावा उइगर मुसलमानों को प्रताड़ित करने का काम भी किया जा रहा है। चीनी सरकार इसे व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र का नाम दे रही है। वे इस डिटेंशन शि‍विर को व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र बताते हैं। चीन सरकार की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिणी शिनजियांग में 2014 से 2019 तक 4,15,000 उइगर मुस्लिमों को कैद कर रखा गया था। इनमें से कई लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें एक से ज्यादा बाद कैद किया गया है। कुल मिलाकर अभी 8 मिलियन से ज्यादा लोग चीन के डिटेंशन शि‍वि‍र में कैद हैं।

कौन हैं उइगर मुस्लिम?
उइगर मध्य एशिया में रहने वाले तुर्क समुदाय के लोग हैं जिनकी भाषा उइगर भी तुर्क भाषा से काफी मिलती-जुलती है। उइगर तारिम, जंगार और तरपान बेसिन के हिस्से में आबाद हैं। उइगर खुद इन सभी इलाकों को उर्गिस्तान, पूर्वी तुर्किस्तान और चीनी तुर्किस्तान के नाम से पुकारते हैं। इस इलाके की सीमा मंगोलिया, रूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, अफगानिस्तान, पाकिस्तान और भारत के साथ मिलती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

5वें चरण में 57.40 फीसदी मतदान, बारामूला में टूटा वोटिंग का रिकॉर्ड, जानें कहां कितने प्रतिशत पड़े वोट

वाइस प्रेसिडेंट मुखबेर ईरान के अंतरिम राष्ट्रपति बने, भारत में 1 दिन का शोक

भीषण गर्मी में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सुस्त रही मतदान की रफ्तार, आदित्य ठाकरे ने निर्वाचन आयोग पर उठाए सवाल

AAP की मुश्किलें बढ़ीं, ED की चार्जशीट में खुलासा अमेरिका, ईरान, यूएई जैसे देशों से मिली करोड़ों की फंडिंग

दिग्विजय सिंह का दावा, I.N.D.I.A. गठबंधन को वैसा ही समर्थन मिल रहा, जैसा 1977 में...

छात्रा से दुष्कर्म और वीडियो सार्वजनिक करने के दोषी शिक्षक को 25 साल की जेल

क्या है भरतपुर रियासत के पूर्व राजपरिवार की लड़ाई, जो कोर्ट की दहलीज तक आई?

Pune Accident को लेकर राहुल गांधी का PM मोदी पर तंज, न्याय भी दौलत का मोहताज है

मातृशक्ति वंदन में नमो-नमो की गूंज, मोदी सरकार महिलाओं को बना रही है सशक्त

Kerala में भारी बारिश की चेतावनी, 8 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

अगला लेख