यूक्रेन ने अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया, किए सभी ड्रोन नष्ट

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 21 अगस्त 2024 (16:55 IST)
मॉस्को। यूक्रेन (Ukraine) ने 2022 में युद्ध शुरू होने के बाद से पहली बार रूस (Russia) पर सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया और उसके सभी ड्रोन (drone) नष्ट कर दिए गए हैं। रूसी प्राधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि मॉस्को ने रातभर में यूक्रेन के 45 ड्रोन नष्ट किए। उसने बताया कि 11 ड्रोन मॉस्को क्षेत्र के ऊपर नष्ट किए गए, 23 ड्रोन ब्रायंस्क क्षेत्र में, 6 बेलगोरोद में, 3 कलुगा में और 2 ड्रोन कुर्स क्षेत्र में नष्ट किए गए।
 
मॉस्को के मेयर सर्गेइ सोबियानिन ने अपने टेलीग्राम चैनल पर कहा कि ड्रोन के जरिए मॉस्को पर हमला करने की यह अब तक की सबसे बड़ी कोशिशों में से एक थी। उन्होंने कहा कि राजधानी मॉस्को के आसपास बनाई गई मजबूत रक्षा प्रणाली के कारण सभी ड्रोन नष्ट कर दिए गए। रूस के कुछ सोशल मीडिया चैनल पर वायु रक्षा प्रणालियों द्वारा ड्रोन को नष्ट करते हुए देखा जा सकता है।

ALSO READ: पोलैंड और यूक्रेन दौरे से पहले क्या बोले पीएम मोदी
 
ब्रायंस्क क्षेत्र के गवर्नर एलेक्जेंडर बोगोमाज ने कहा कि उनके क्षेत्र पर बड़ा हमला किया गया लेकिन 23 ड्रोन नष्ट कर दिए गए हैं। यूक्रेन ने युद्ध में रूस की क्षमता को कमजोर करने के प्रयास के तहत कई तेल रिफाइनरियों और एयरफील्ड को निशाना बनाया है। उसने कई बार राजधानी मॉस्को को भी निशाना बनाया है। यह ड्रोन हमला ऐसे वक्त में किया है, जब यूक्रेनी बल रूस के पश्चिम कुर्स क्षेत्र में घुसने का प्रयास कर रहे हैं।

ALSO READ: रूसी जमीन पर यूक्रेन की सेना के कब्जे से क्यों दुविधा में है अमेरिका?
 
रूस में घुसपैठ की अपनी आश्चर्यजनक सफलता से यूक्रेन का मनोबल बढ़ा है और इसने युद्ध का स्वरूप ही बदल दिया है। कुर्स में यूक्रेनी बलों की बढ़त ऐसे वक्त में सामने आई है, जब यूक्रेन अपने पूर्वी औद्योगिकी क्षेत्र डोनबास में आधार गंवा रहा है।

ALSO READ: पीएम मोदी क्यों जा रहे हैं यूक्रेन, क्या नाराज होगा रूस?
 
रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास ने बताया कि 6 अगस्त को रूस पर शुरू यूक्रेन के हमलों में 31 लोगों की मौत हो गई है। उसने बताया कि 143 लोग घायल हुए हैं जिनमें से 4 बच्चों समेत 79 लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: दिल्ली के 20 स्कूलों में बम की धमकी, दहशत में छात्र

अमेरिका ने TRF को वैश्विक आतंकवादी संगठन घोषित किया, क्या बोले विदेश मंत्री जयशंकर?

दिल्ली के स्कूलों को फिर मिली बम की धमकी, पुलिस जुटी जांच में

Weather Update: राजस्थान से बिहार तक भारी बारिश, इन राज्यों में IMD का अलर्ट

कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के घर ED की रेड, शराब घोटाले में कार्रवाई

अगला लेख