Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Ukraine Crisis : रूस से जंग पर हर नागरिक उठाएगा हथियार, यूक्रेन ने इस तरह की तैयारी...

हमें फॉलो करें Ukraine Crisis : रूस से जंग पर हर नागरिक उठाएगा हथियार, यूक्रेन ने इस तरह की तैयारी...
, बुधवार, 23 फ़रवरी 2022 (19:02 IST)
रूस और यूक्रेन के बीच संकट और भी गहरा हो गया है। यूक्रेन पर रूस के हमले का खतरा मंडरा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने तो यहां तक दावा किया है कि अगले 24 घंटे में रूस की सेना यूक्रेन पर पूर्ण रूप से आक्रमण कर सकती है। ऐसे में बुधवार को यूक्रेन की संसद ने एक कानून के लिए वोटिंग की। जिसमें यूक्रेन के हर नागरिक के पास आत्मरक्षा के लिए हथियार रखने की परमिशन होगी।

खबरों के अनुसार, यूक्रेन और रूस के बीच तनाव दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। रूस के सख्त तेवरों को देखते हुए दुनिया 2 खेमों में बंट गई है। अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी जैसे दिग्गज देश रूस पर कई पाबंदिया लगा चुके हैं। वहीं दूसरी ओर रूस के रुख पर कोई परिवर्तन नहीं आया है।

रूसी हमले की संभावना के बीच यूक्रेन की संसद ने बुधवार को एक अहम कानून को लेकर वोटिंग की। इस कानून के तहत यूक्रेन का हर नागरिक आत्मरक्षा के लिए अपने पास हथियार रख सकता है। माना जा रहा है कि यूक्रेनी सेना यहां अलगाववादियों को मुंहतोड़ जवाब देने की तैयारी कर चुकी है।

गौरतलब है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलेडाइमिर जेलेंस्की ने बुधवार को रूसी सेना के हमले की आशंका के मद्देनजर पूरे देश में आपातकाल घोषित कर दिया है। हालांकि इमरजेंसी के दायरे से डोनेत्स्क और लुहांस्क को बाहर रखा गया है।यूक्रेन की संसद के 351 सांसदों ने रूस के खिलाफ प्रतिबंधों को भी मंजूरी दे दी है।

हालांकि रूसी राष्ट्रपति पुतिन लगातार कह रहे हैं कि यूक्रेन के साथ उनके कूटनीतिक दरवाजे अभी भी खुले हैं, हालांकि रूस की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यूक्रेन संकट और गहराया, यूरोप के रुख से टकराव बढ़ने के आसार