यूक्रेन के राष्‍ट्रपति ने बताया, कब हमला करेगा रूस...

Webdunia
मंगलवार, 15 फ़रवरी 2022 (07:37 IST)
कीव। यूक्रेन संकट को लेकर तनाव कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने फेसबुक पर अपनी पोस्ट में दावा किया कि 16 फरवरी को रूस यूक्रेन पर हमला कर सकता है।   
 
राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अपनी पोस्ट में लिखा- 16 फरवरी रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले का दिन होगा। उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा कि वह बातचीत के माध्यम से हर तरह के विवाद को सुलझाना चाहते हैं।
 
उन्होंने आगे कहा कि हम इसे एकता दिवस बनाएंगे। उन्होंने कहा कि आज दोपहर हम राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे, नीले-पीले रंग के फीते लगाएंगे और दुनिया को अपनी एकता दिखाएंगे। इससे जुड़े आदेश पर पहले ही हस्ताक्षर किए जा चुके हैं। 
 
 
रूस के संपर्क में अमेरिका : ब्लिंकन ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडेन और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच शनिवार की फोन पर हुई बातचीत के बाद भी अमेरिका रूसी सरकार के सम्पर्क में है। उन्होंने कहा कि अगर रूस सद्भावना में शामिल होने का विकल्प चुनता है, तो कूटनीति का रास्ता उपलब्ध है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हिमाचल में सामने आई उड़ने वाली दुर्लभ गिलहरी, क्या है इसकी विशेषता

2011 से भी बड़ी तबाही आएगी 2025 में, सुनामी को लेकर एक महिला की भविष्यवाणी!

अब अमेरिका में ही बढ़ेगी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें

केजरीवाल ने शीश महल के रखरखाव पर हर महीने खर्च किए 31 लाख रुपए

वक्फ के बाद अब संघ की नजर ईसाइयों की भूमि पर

सभी देखें

नवीनतम

देश में लागू हुआ नया वक्‍फ कानून, राष्‍ट्रपति मुर्मू ने दी मंजूरी

Waqf को लेकर कंगना रनौत ने साधा निशाना, कांग्रेस पर लगाया यह आरोप...

उप्र के सभी जिलों में श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ शुरू, रविवार को होगी पूर्णाहुति

मेघालय 10वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित, 87 फीसदी से ज्‍यादा विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण

उम्मीद है श्रीलंका तमिल समुदाय की आकांक्षाओं को पूरा करेगा : नरेंद्र मोदी

अगला लेख