संयुक्त राष्ट्र मेडल से सम्मानित होंगे 126 शांतिरक्षक

Webdunia
शनिवार, 23 मई 2015 (11:50 IST)
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों के दौरान पिछले साल मारे गए सेना, पुलिस और असैन्य नागरिकों से जुड़े 126 लोगों को उनके साहस और बलिदान के लिए वैश्विक संस्था अगले हफ्ते मरणोपरांत प्रतिष्ठित संयुक्त राष्ट्र मेडल से सम्मानित करेगी जिनमें 2 भारतीय भी शामिल हैं।

हर वर्ष 29 मई को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षक दिवस पर कांगो गणराज्य में संयुक्त राष्ट्र संगठन स्थिरता मिशन में सेवा वाले लांसनायक नंदराम और दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन में असैन्य नागरिक क्षमता के तौर पर सेवा देने वाले राजू जोसेफ को मरणोपरांत डैग हैमस्रकजोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा।

संयुक्त राष्ट्र ने एक बयान में कहा कि अगले हफ्ते आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय शांतिरक्षक दिवस का यह लगातार 7वां साल होगा जिसमें शांति के लिए सेवा देने के दौरान मारे गए ऐसे 100 से अधिक ‘नीले हेलमेट’ धारी शांति रक्षकों को संगठन सम्मानित करेगा।

बंधक प्रकरण, हादसों और बीमारी के कारण 2014 में अपना जीवन गंवा चुके सेना, पुलिस और नागरिकों से जुड़े 126 कर्मियों को मरणोपरांत यहां वैश्विक संस्था के मुख्यालय में आयोजित समारोह में मेडल दिया जाएगा। पिछले साल 8 भारतीय सैनिकों को मरणोपरांत यह पदक दिया गया था।

संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों में सेना और पुलिसकर्मियों के रूप में सर्वाधिक योगदान देने वालों में भारत भी शामिल है। कोट डील्वायर, साइप्रस, कांगो गणराज्य, हैती, लेबनान, लाइबेरिया, मध्य-पूर्व, सूडान, दक्षिण सूडान और पश्चिम सहारा में इसके 8,112 सेना और पुलिसकर्मी शांति रक्षा अभियान के लिए तैनात हैं। (भाषा)
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?