Dharma Sangrah

भारत को हथियार बेचना जोखिमभरा, व्हाइट हाउस के सलाहकार ने डोनाल्ड ट्रंप को क्या दी सलाह

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 18 अगस्त 2025 (17:17 IST)
रूसी तेल की खरीद को लेकर अमेरिका ने एक बार फिर भारत पर निशाना साधा है। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने कहा कि भारत को हथियार बेचना जोखिम भरा हो गया है। भारत ने स्पष्ट किया है कि तेल खरीदने को लेकर उसे अनुचित तरीके से निशाना बनाया जा रहा है। फाइनेंशियल टाइम्स के एक आर्टिकल के अनुसार व्हाइट हाउस के व्यापारिक मामलों के सलाहकार पीटर नवारो ने लिखा है कि नई दिल्ली अब 'रूस और चीन दोनों के करीब जा रहा है।
ALSO READ: असीम मुनीर का भारत के इस शहर से है खास कनेक्शन, पाकिस्तानी सेना के इन प्रमुखों की जड़ें भी भारत से
उन्होंने लिखा कि अगर भारत एक रणनीतिक साझेदार की तरह हमसे व्यवहार चाहता हैं तो उसे वैसे काम भी करने चाहिए। नवारो ने लिखा कि भारत रूसी तेल के सबसे बड़े उपयोगकर्ता के रूप में काम कर रहा है। वह कच्चे तेल को महंगे निर्यात में बदल रहा है और मॉस्को को डॉलर थमा रहा है, जिसे उसकी जरूरत है।' उन्होंने कहा कि रूस और चीन के साथ भारत के करीबी रिश्तों के चलते अमेरिकी सैन्य क्षमताओं को भारत को सौंपना जोखिम भरा है।
 
नवारो ने ना सिर्फ रूसी क्रूड ऑइल खरीदने को लेकर भारत पर सख्ततम शब्दों में हमला बोला है, बल्कि उन्होंने भारत को "पुतिन की युद्ध मशीन को ऑक्सीजन देने वाला" देश करार दिया है। उनका आरोप है कि भारत, रूसी कच्चे तेल को खरीदकर उसे प्रोसेस करता है और फिर उच्च मूल्य वाले पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स को निर्यात करता है, जिससे आखिरकार मास्को को डॉलर मिलते हैं और उसका युद्ध लगातार जारी रहता है। इसके अलावा उन्होंने आशंका जताई है कि अमेरिका, जो क्रिटिकल टेक्नोलॉजी भारत को देता है, भारत उसे चीन और रूस जैसे देशों को सौंप सकता है।

भारत पर लगाया था अतिरिक्त टैरिफ
इस महीने की शुरुआत में, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नई दिल्ली के रूसी तेल आयात का हवाला देते हुए भारतीय वस्तुओं पर 25 प्रतिशत का अतिरिक्त टैरिफ लगाया था। इससे भारतीय उत्पादों पर कुल टैरिफ 50 प्रतिशत हो गया। नवारो ने भारत पर "रूसी तेल के लिए वैश्विक क्लियरिंग हाउस" के रूप में काम करने का आरोप लगाया और कहा कि भारत प्रतिबंधित कच्चे तेल को परिष्कृत निर्यात में परिवर्तित करता है और साथ ही मास्को को अत्यंत आवश्यक डॉलर की आपूर्ति करता है। इनपुट एजेंसियां Edited by : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Pakistan को कैसे मुंहतोड़ जवाब देगा भारत, RSS चीफ मोहन भागवत ने बताया प्लान

इंदौर में ठंड ने तोड़ा 37 साल का रिकॉर्ड, शनिवार रात का पारा 7 डिग्री दर्ज, शीतलहर का अलर्ट

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन घुसपैठियों पर गरमाई सियासत, सासाराम में क्या बोले अमित शाह?

चुनाव प्रचार के बीच स्मृति ईरानी की गोलगप्पा पार्टी, वीडियो वायरल

कांग्रेस मतलब मुसलमान, रेवंत रेड्डी के बयान पर बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

सभी देखें

नवीनतम

Panjab University : पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में छात्रों का हंगामा, पुलिस के साथ झड़प, किस मांग को लेकर कर रहे हैं प्रदर्शन

योगी के मंत्री राजभर का चौंकाने वाला दावा, बिहार में इसलिए बन रही है तेजस्वी यादव की सरकार

देश में कई जगह तबाही मचाने की थी साजिश, 2 हजार 900 किलो विस्फोटक जब्‍त, डॉक्‍टर समेत ये हैं 7 आतंकियों के नाम

उत्तर प्रदेश में गैंगरेप पीड़िता के साथ आरोपी के वकील ने होटल में किया दुष्कर्म

दिल्ली में हवा हुई खतरनाक, आसमान में धुंध, AQI 400 के करीब

अगला लेख