Biodata Maker

सीरिया में IS के मजबूत ठिकाने पर भीषण हवाई हमला, 50 लोगों की मौत

Webdunia
सोमवार, 11 मार्च 2019 (22:34 IST)
दमिश्क। सीरिया के पूर्वी इलाके में स्थित आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के मजबूत ठिकाने पर सोमवार को अमेरिका नीत हवाई हमलों में इस संगठन से जुड़े कम से कम 50 लोग मारे गए।
 
सीरियाई समाचार एजेंसी साना के अनुसार अमेरिकी हवाई हमलों के दौरान डेर अल जौर प्रांत के बाघौज शहर में स्थित आईएस के ठिकानों को निशाना बनाया गया। मारे गए लोगों में अधिकांश बच्चे और महिलाएं शामिल हैं।
 
आत्मसमर्पण के लिए आईएस और उसके परिवार के सदस्यों के लिए समय सीमा समाप्त होने के बाद अमेरिका समर्थित सीरियाई डेमोक्रेटिक फोर्स (एसडीएफ) ने रविवार को पूर्वी सीरिया में आईएस के खिलाफ अंतिम लड़ाई शुरू करने की घोषणा की थी। उसी के बाद यह हमला हुआ है।

आईएस आतंकवादियों और उनके परिवार के सदस्यों के आत्मसमर्पण की समय सीमा रविवार दोपहर को समाप्त हो गई जिसके बाद एसडीएफ का ऑपरेशन बघौज के खेतों में फिर से शुरू हो गया।
 
गौरतलब है कि एसडीएफ ने पहले आईएस के खिलाफ आखिरी अभियान मार्च में शुरू किया था लेकिन बाद में आईएस और उनके परिवार के सदस्यों को बाहर जाने की अनुमति देने के लिए इसे रोक दिया गया था।
 
आईएस के आतंकवादियों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने इलाके को छोड़ दिया जबकि कई अन्य अभी भी क्षेत्र में मौजूद हैं और आत्मसमर्पण करने से इंकार कर रहे हैं।
 
अमेरिका नीत गठबंधन के समर्थन के साथ कुर्द लड़ाकों के नेतृत्व वाले एसडीएफ ने पिछले साल सितंबर से पूर्वी सीरिया में पूर्वी यूफ्रेट्स नदी क्षेत्र से आईएस को खत्म करने के लिए व्यापक आक्रमण शुरू किया। आईएस आतंकवादी अब बघौज के खेत में 2 वर्ग किलोमीटर से भी कम क्षेत्र में सिमटकर रह गए हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

IRIS Dena : हिन्द महासागर में फंसे नाविकों की तलाश में जुटी Indian Navy, श्रीलंका के साथ चलाया सर्च ऑपरेशन

Ali Khamenei के बेटे Mojtaba Khamenei क्या नपुंसक थे, WikiLeaks की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

5 दिन बाद अयातुल्लाह खामेनेई की मौत पर भारत ने जताया शोक, विदेश सचिव ने श्रद्धांजलि रजिस्टर पर किए हस्ताक्षर

Hormuz Strait पर ईरान ने दी बड़ी खुशखबरी, चीन के लिए खोला रास्ता, क्या भारत को भी होगा फायदा

Iran War 2026 : ईरान- इजराइल कैसे बने एक-दूसरे के दुश्मन, कभी हुआ करते थे जिगरी दोस्त

सभी देखें

नवीनतम

जयशंकर से मिले ईरान के उप विदेश मंत्री, युद्ध के बीच किन मुद्दों पर हुई बात?

LPG : देश में तेल, रसोई गैस की किल्लत नहीं होगी, भारत के पास जरूरत से ज्यादा सप्लाई, जानिए कैसे होता है एलपीजी का प्रोडक्शन

इंजीनियर, रैपर, मेयर और अब PM कैंडीडेट, कौन हैं बालेन शाह जिन्होंने बदल दी नेपाल की राजनीति?

Nothing का बड़ा धमाका: धांसू लुक के साथ Phone 4a और 4a Pro लॉन्च, साथ में 135 घंटे चलने वाला हेडफोन भी!

कर्नाटक में 'डिजिटल स्ट्राइक', 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन, CM सिद्धारमैया का बड़ा फैसला

अगला लेख