Hanuman Chalisa

अमेरिकी चुनाव में हस्तक्षेप के आरोपों से रूस का इंकार

Webdunia
गुरुवार, 13 अक्टूबर 2016 (10:48 IST)
मॉस्को। रूसी अधिकारियों ने अमेरिकी चुनाव में हस्तक्षेप के आरोपों को एक बार फिर सिरे से खारिज किया है। उन्होंने यह भी कहा है कि अमेरिकी संस्थानों में हाल ही में हुई एक के बाद एक हैकिंग की घटनाओं में मॉस्को का कोई हाथ नहीं है।
 
टेलीविजन नेटवर्क सीएनएन को बुधवार को दिए एक साक्षात्कार में रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने अमेरिका के चुनाव में हस्तक्षेप के वॉशिंगटन के दावे को हास्यास्पद बताते हुए खारिज कर दिया और कहा कि यह प्रमाणों से पूरी तरह परे है।
 
लावरोव ने कहा कि ये हवा में उड़ाई गई बातें हैं और अब अमेरिका में हर कोई कह रहा है कि (अमेरिकी) प्रेसिडेंशियल डिबेट रूस करा रहा है। बहरहाल, उन्होंने कहा हमने एक भी ऐसा सबूत नहीं देखा कि हैकिंग के पीछे रूस का हाथ हो। 
 
वॉशिंगटन ने पिछले सप्ताह रूस पर अपने (अमेरिकी राष्ट्रपति पद के) चुनाव के नतीजों को प्रभावित करने के लिए डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी, अन्य संस्थानों ओर लोगों के ई-मेल के आंकड़े चुराने और उनका खुलासा करने का आरोप लगाया था।
 
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने बुधवार को कहा था कि ऐसे दावे मूर्खतापूर्ण हैं। पेस्कोव ने कहा कि रूस साइबर आतंकवाद से निपटने की खातिर प्रयास करने के लिए प्रतिबद्ध है। (भाषा)
 
Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump ने Pakistan से किया किनारा, अचानक क्यों बदल दिया Iran पर हमले का प्लान, जानिए क्या है पूरी कहानी

बिना बैंक अकाउंट अब Teenagers भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, Paytm ने लॉन्च किया नया Pocket Money फीचर

Inder Kaur murder case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का दबाव, पंजाबी सिंगर इंदर कौर की किडनैपिंग के बाद हत्या, नहर में मिला शव, आरोपी कनाडा फरार

ट्रंप-शी वार्ता ने भारत के लिए क्यों बजाई खतरे की घंटी? बदलती दुनिया में कितना तैयार है भारत

क्या मंदिरों के सोने पर है मोदी सरकार की नजर? वित्त मंत्रालय ने बताया सच

सभी देखें

नवीनतम

Delhi-NCR और उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, कई शहरों में तापमान 47 डिग्री के पार, IMD की चेतावनी

MP के इन 10 शहरों में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, नौतपा से पहले 45°C पार पहुंचा पारा

यूपी में जल सारथी ऐप से जल जीवन मिशन को पूर्ण रूप से पारदर्शी बना रही योगी सरकार

ट्विशा शर्मा मौत मिस्ट्री मामले में नया खुलासा,प्रेग्नेंसी के बाद बिगड़े हालात, मेजर भाई ने लगाए गंभीर आरोप

अगला लेख