उत्तर कोरिया से अमेरिका खुश, जापान अब भी नाराज

Webdunia
शनिवार, 21 अप्रैल 2018 (10:55 IST)
टोकियो। उत्तर कोरिया के परमाणु एवं मिसाइल परीक्षण रोकने का संकल्प लेने के बारे में जहां जापान ने कहा है कि वह संतुष्ट नहीं है और उ. कोरिया पर उसकी दबाव की नीति जारी रहेगी, वहीं दक्षिण कोरिया का कहना है कि उत्तर कोरिया का यह कदम परमाणु निरस्त्रीकरण की दिशा में एक सार्थक प्रगति है।
 
जापान के रक्षामंत्री इत्सुनोरी ओनोडेरा ने वॉशिंगटन में पत्रकारों से कहा कि हम संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया ने छोटी एवं मध्यम दूरी वाली बैलिस्टिक मिसाइलों को छोड़ने का जिक्र नहीं किया है। ओनोडेरा ने कहा कि सामूहिक विनाश करने वाले परमाणु हथियारों एवं मिसाइलों के हथियारों के खात्मे तक वे प्योंगयांग पर दबाव बनाने की नीति जारी रखेंगे।
 
वहीं दक्षिण कोरिया ने इसे परमाणु निरस्त्रीकरण की दिशा में एक सार्थक प्रगति बताते हुए उत्तर कोरिया की सराहना की। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि उत्तर कोरिया का निर्णय परमाणु निरस्त्रीकरण की दिशा में एक सार्थक प्रगति है, जैसा विश्व चाहता है।
 
उत्तर कोरिया की इस घोषणा के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट करते हुए कहा कि यह उत्तर कोरिया और पूरे विश्व के लिए एक अच्छी खबर है और एक बड़ी प्रगति है। साथ ही उन्होंने कहा कि वे किम के साथ होने वाले शिखर सम्मेलन को लेकर उत्साहित हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर क्यों है भारत? क्या मोदी-ट्रंप की दोस्ती का वक्त पूरा हो गया है?

डोनाल्ड ट्रंप को करना पड़ सकती है PM मोदी से बात, क्यों बोले अमेरिकी विशेषज्ञ

शशि थरूर ने फिर कही कांग्रेस को चुभने वाली बात, डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ को लेकर क्या बोले

देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण में कितनी होगी बारिश, IMD ने जताया यह अनुमान

मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बरी होने पर रोई उमा भारती, कहा दिग्विजय ने रची भगवा आतंकवाद की झूठी थ्योरी

सभी देखें

नवीनतम

बड़ी खबर, 9 सितंबर को उपराष्‍ट्रपति पद के लिए चुनाव

LIVE: बड़ी खबर, 9 सितंबर को उपराष्‍ट्रपति पद के लिए चुनाव

वो कहानी, जो हर भारतीय को याद है: 15 अगस्त की गाथा

झारखंड विधानसभा में मानसून सत्र के दौरान SIR के खिलाफ होगा प्रस्ताव पारित

बर्खास्त कांस्टेबल मुनीर अहमद का पाकिस्तानी लड़की से विवाह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा करार

अगला लेख