Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अली रेजा अराफी ईरान के अंतरिम सुप्रीम लीडर, पुतिन ने खामनेई की हत्या को बताया निंदनीय

Advertiesment
US-Israel War On Iran Live update
अली रेजा अराफी ईरान के अंतरिम सुप्रीम लीडर बने। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने खामनेई की मौत पर दु:ख जताया। पुतिन ने खामनेई की हत्या को निंदनीय बताया। युद्ध से जुड़ा पल-पल का अपडेट-


03:05 PM, 1st Mar
पूर्व विधायक संजय शुक्ला ने की अपील
पूर्व विधायक संजय शुक्ला ने देश के गृहमंत्री अमित शाह से की अपील। इंदौर के पूर्व MLA संजय शुक्ला समेत कई बड़े बिज़नेसमैन दुबई में फंसे हुए हैं। जानकारी के अनुसार वे एक शादी में शामिल होने के लिए वहां गए थे। अचानक फ्लाइट्स कैंसिल होने से वे वहां फंस गए हैं। पूर्व MLA संजय के साथ पूर्व MLA विशाल पटेल, प्रवीण कक्कड़, पिंटू छाबड़ा, मनीष शाहरा, गोलू पाटनी और संजय अग्रवाल जैसे बड़े लोग भी हैं।

02:48 PM, 1st Mar

12:57 PM, 1st Mar
राजस्थान में 3 दिन के शोक का ऐलान
दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज कई फ्लाट्स रद्द हैं। यात्री परेशान हैं। उन्हें 24 घंटे से ज्यादा समय एयरपोर्ट पर इंतजार करते हो चुका है। भारत में खामेनेई की मौत का विरोध रहा है। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर, उत्तर प्रदेश के लखनऊ में विरोध प्रदर्शन हुआ। राजस्थान के अजमेर में शिया मुस्लिम महासभा ने 3 दिन के शोक का ऐलान किया। आज एयर इंडिया ने 22 इंटरनेशनल फ्लाइट रद्द कीं। अब तक 50 फ्लाइट रद्द की गई हैं। एविएशन मिनिस्ट्री के मुताबिक भारतीय एयरलाइंस की 444 इंटरनेशनल फ्लाइट रद्द हो सकती हैं। इंडिगो ने भी कुछ इंटरनेशनल फ्लाइट्स 2 मार्च की रात 11.59 बजे तक सस्पेंड की हैं।

10:56 AM, 1st Mar
जम्मू कश्मीर के बडगाम में शिया मुसलमानों ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की हत्या के खिलाफ प्रदर्शन किया। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Israel Iran War: खामनेई की मौत को लेकर खुलासा, बिन सलमान ने डोनाल्ड ट्रंप को किया फोन- इसे रास्ते से हटाओ