नाई के पोते, मछुआरे के नाती US राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 3 शादियां कीं, जानिए कितना बड़ा है परिवार

ट्रंप ने पहली शादी 1977 में की थी, जबकि आखिरी यानी तीसरी शादी 2005 में मेलानिया के साथ की थी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 21 जनवरी 2025 (18:23 IST)
47th President of America Donald Trump: दुनिया की महाशक्ति अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का परिवार (Donald Trumps family) भी काफी बढ़ा है। ट्रंप ने तीन शादियां की हैं। पहली शादी उन्होंने 1977 में की थी, जबकि आखिरी यानी तीसरी शादी उन्होंने 2005 में मेलानिया के साथ की थी। उनका परिवार काफी बड़ा है। उनके 10 पोते-पोतियां भी हैं। ट्रंप के दादा नाई थे, जबकि उनके नाना मछुआरे थे। कह सकते हैं कि ट्रंप बहुत ही सामान्य परिवार से आते हैं और उन्होंने नई-नई ऊंचाइयों को छुआ है। ट्रंप दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रप‍ति निर्वाचित हुए हैं। 
 
पहली शादी 1977 में : ट्रंप ने पहली शादी 1977 में इवाना के साथ की थी, जो कि 1992 तक चली। इवाना से उनके तीन बच्चे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर, इवांका और एरिक हैं। इवाना से तलाक के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने 1993 में अभिनेत्री और टीवी पर्सनॉलिटी मार्ला मेपल्स से शादी की। डोनाल्ड और मार्ला की बेटी टिफनी है। साल 1999 में डोनाल्ड और मार्ला से भी अलग हो गए। 2005 में ट्रंप ने स्लोवेनियाई पूर्व मॉडल मेलानिया से विवाह किया। डोनाल्ड और मेलानिया का एक बेटा बैरन है। ALSO READ: ट्रंप ने TikTok के संचालन को 75 दिन बढ़ाने के शासकीय आदेश पर किए हस्ताक्षर
 
जूनियर ट्रंप की बात मानते हैं डोनाल्ड : ट्रंप जूनियर डोनाल्ड ट्रंप के सबसे बड़े बेटे हैं। उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव के दौरान सक्रिय भूमिका निभाई। उनका प्रभाव पिता डोनाल्ड पर काफी है। उन्होंने अपने पिता से कहा कि जेडी वेंस को उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनें, उनकी बात मानी भी गई। ट्रंप जूनियर पारिवारिक रियल एस्टेट कारोबार भी देखते हैं। ट्रंप जूनियर के पांच बच्चे हैं। काई मैडिसन, डोनाल्ड जॉन III, ट्रिस्टन मिलोस, स्पेंसर फ्रेडरिक और क्लो सोफिया। काई ट्रंप अपने दादा की तरह एक इंटरनेट हस्ती है साथ ही वे शौकिया तौर पर गोल्फ भी खेलती हैं। 12 मई 2007 को न्यूयॉर्क में जन्मीं काई इवांका और एरिक ट्रंप की भतीजी हैं। वे बैरन ट्रंप और टिफनी ट्रंप की सौतेली भतीजी भी हैं। ALSO READ: राष्ट्रपति बनने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने दिया पहला ऑर्डर, संबोधन में क्या बोले
 
ट्रंप की बड़ी बेटी इवांका के तीन बच्चे हैं- अरबेला रोज, जोसेफ फ्रेडरिक और थियोडोर जेम्स कुशनर। इवांका ने भी 2016 में पिता के लिए प्रचार किया था। व्हाइट हाउस में पिता को सहयोग देने के लिए वह अपने परिवार को न्यूयॉर्क शहर से वॉशिंगटन ले आई थीं। इवांका ने 2020 में भी पिता ट्रंप के प्रचार अभियान में हिस्सा लिया था, लेकिन ट्रंप की हार के बाद वह फ्लोरिडा चली गईं।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Aadhaar Card की नहीं पड़ेगी जरूरत, QR से मिलेगी डिटेल, क्या है Aadhaar Authentication App जुड़े सवालों के जवाब

कहां गई 56 इंच की छाती, Waqf law संविधान विरोधी, अहमदाबाद अधिवेशन में राहुल गांधी की चेतावनी- देश में आने वाला है आर्थिक तूफान

Tariff War : चीन ने अमेरिका पर लगाया 84% टैरिफ; ट्रंप को दे दी खुली चेतावनी- झुकेंगे नहीं

मोदी के गढ़ गुजरात से राहुल गांधी की जाति जनगणना की हुंकार, OBC वोटर्स को साधने की कवायद

क्या अमेरिका के जाल में फंस रहा है भारत, अर्थशास्त्री की चेतावनी - न बने चीन का मोहरा

सभी देखें

नवीनतम

अयोध्या मंदिर में राम दरबार 6 जून से श्रद्धालुओं के लिए खुलेगा : नृपेंद्र मिश्र

रूस में होगा विजय दिवस परेड कार्यक्रम, प्रधानमंत्री मोदी को किया आमंत्रित

Tariff War : चीन ने अमेरिका पर लगाया 84% टैरिफ; ट्रंप को दे दी खुली चेतावनी- झुकेंगे नहीं

डोमिनिकन गणराज्य में नाइट क्लब की छत ढही, 113 लोगों की मौत, 255 से ज्‍यादा घायल

भारत ने दिया बांग्लादेश को बड़ा झटका, बंद की ट्रांसशिपमेंट सुविधा

अगला लेख