Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पुतिन पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, आग से मत खेलो, अगर मैं नहीं होता तो...

Advertiesment
हमें फॉलो करें Donald Trump furious at Putin

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 28 मई 2025 (00:06 IST)
Donald Trump furious at Putin: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले रूस-यूक्रेन युद्ध रुकवाने का दावा करने वाले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर बुरी तरह भड़क गए हैं। पुतिन पर यूक्रेन शांति प्रयासों को रोकने के लिए ट्रंप ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि पुतिन आग से खेल रहे हैं। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार और रविवार के बीच रूस ने यूक्रेन पर लगभग 900 ड्रोन दागे हैं। 
 
आग से मत खेलो : मत डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि पुतिन आग से खेल रहे हैं। अगर वह (ट्रंप) नहीं होते, तो रूस के लिए वास्तव में बुरी चीजें हो चुकी होतीं। ट्रंप की यह टिप्पणी यूक्रेन पर सबसे बड़े ड्रोन हमले के बाद आई है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर अपनी पोस्ट में कहा- पुतिन को यह अहसास नहीं है कि यदि मैं नहीं होता तो रूस के लिए बहुत सी बुरी चीजें पहले ही हो चुकी होतीं। हालांकि ट्रंप ने यह नहीं बताया कि रूस के साथ क्या बुरी चीजें हो सकती हैं। 
 
ट्रंप ने पुतिन को कहा पागल : रूस द्वारा यूक्रेन पर सप्ताहांत में की गई बमबारी की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कड़ी आलोचना की और कहा कि पुतिन 'पागल' हो गए हैं। ट्रंप की टिप्पणी पर सोमवार को क्रेमलिन की ओर से तीखी प्रतिक्रिया आई तथा प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने रूसी सैन्य कार्रवाई पर ट्रंप की प्रतिक्रियाओं की आलोचना की। ALSO READ: रूस ने की अमेरिका की हाइपरसोनिक मिसाइल तकनीक की चोरी! ट्रंप का पुतिन पर सनसनीखेज आरोप
 
यूक्रेन के 4 गांवों पर कब्जा : रूसी सेना ने यूक्रेन के उत्तरपूर्वी सुमी क्षेत्र में चार सीमावर्ती गांवों पर कब्जा कर लिया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कुछ दिन पहले कहा था कि उन्होंने सीमा पर एक 'बफर जोन' स्थापित करने का आदेश जारी किया है। सुमी रूस के कुर्स्क क्षेत्र की सीमा पर स्थित है, जहां यूक्रेन ने पिछले साल आक्रमण कर आश्चर्यजनक रूप से जमीन के एक हिस्से पर कब्जा कर लिया था। 'बफर जोन' बनाने से रूस को वहां यूक्रेन के सीमा पार हमलों को रोकने में मदद मिल सकती है। ALSO READ: क्या रुकेगा रूस-यूक्रेन युद्ध, जेलेंस्की के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने 2 घंटे तक फोन पर पुतिन से की बात, थम जाएगा युद्ध?
 
रूस ने दागे 900 ड्रोन : इस बीच, पिछले कुछ दिनों में तेज हुआ रूसी बमबारी अभियान रातों-रात धीमा पड़ गया, क्योंकि बहुत कम रूसी ड्रोन ने यूक्रेन के छोटे कस्बों और शहरों को निशाना बनाया। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार और रविवार के बीच रूस ने यूक्रेन पर लगभग 900 ड्रोन दागे। अमेरिका के नेतृत्व में कई महीनों से किए जा रहे गहन शांति प्रयासों के बावजूद रूस की ओर से हमलों को रोकने का कोई संकेत नहीं दिया जा रहा है।
 
रविवार रात 355 ड्रोन दागे : रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल ने तीन साल में पहली बार प्रत्यक्ष वार्ता के लिए इस महीने की शुरुआत में तुर्किए में मुलाकात की थी। बड़े पैमाने पर कैदियों की अदला-बदली ही एकमात्र ठोस परिणाम रहा है, लेकिन वार्ता से कोई महत्वपूर्ण सफलता नहीं मिली है। रूस ने रविवार की रात यूक्रेन के खिलाफ सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया, जिसमें 355 ड्रोन दागे गए। यूक्रेन की वायुसेना ने मंगलवार को बताया कि सोमवार से मंगलवार तक रूस ने यूक्रेन पर 60 ड्रोन दागे। रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने 7 रूसी क्षेत्रों में रात भर में यूक्रेन के 99 ड्रोन को मार गिराया। (एजेंसी/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Ministry of Finance की रिपोर्ट का अनुमान, अमेरिका भारत व्यापार समझौते से निर्यात को मिलेगी नई गति