पुतिन पर भिड़े क्लिंटन और ट्रंप, जमकर चले चुनावी तीर...

Webdunia
गुरुवार, 20 अक्टूबर 2016 (09:25 IST)
लास वेगास। अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन और रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के मुद्दे पर तीखी बहस हुई।         
आठ नवंबर को होने वाले चुनाव से पहले तीसरी और आखिरी बहस में पुतिन को लेकर दोनों नेताओं ने एक दूसरे पर निशाना साधा। हिलेरी ने ट्रंप को पुतिन का कठपुतली करार दिया तो वहीं ट्रंप ने आरोप लगाया कि क्लिंटन पुतिन से चिढ़ती हैं क्योंकि पुतिन ने उन्हें हर मामले में पीछे छोड़ दिया है।
 
क्लिंटन ने कहा कि हाल ही में देश में हुए साइबर हमलों मुद्दे पर ट्रंप ने रूस और पुतिन की आलोचना नहीं की। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों और होमलैंड सुरक्षा विभाग ने पिछले दिनो डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रीय समिति से जुड़े ईमेल को लीक करने और साइबर हमलों के लिए रूस को जिम्मेदार बताया था। उन्होंने कहा कि ट्रंप को देश की सैन्य और असैनिक खुफिया अधिकारियों से ज्यादा भरोसा पुतिन पर है।
 
ट्रंप ने पुतिन का करीबी होने का आरोप खारिज करते हुए कहा कि रूस के साथ बेहतर संबंध बनाने के मामले में वह श्रीमती क्लिंटन की तुलना में वह ज्यादा समर्थ होंगे। उन्होंने कहा कि पुतिन क्लिंटन का सम्मान नहीं करते, वह हमारे मौजूदा राष्ट्रपति का कोई सम्मान नहीं करते हैं और मैं आपको बता दूं कि इससे हमारे लिए बहुत गंभीर मुसीबत हो सकती है। (वार्ता) 

Show comments

जरूर पढ़ें

Nuclear Leak : पाकिस्तान में न्यूक्लियर बम का रेडिएशन लीक, जानिए क्या है सचाई

भारत का PAK पर सख्त एक्शन, उच्चायोग के एक और अधिकारी को देश छोड़ने का आदेश, 24 घंटे की मोहलत

बाजार से तुर्की के सेब गायब, पाकिस्‍तान से दोस्‍ती पड़ी महंगी, भारी गुस्‍से में भारतीय, सोशल मीडिया में बायकॉट तुर्की ट्रेंड

PoK को खाली करे पाकिस्तान, गोली का जवाब गोली से, भारत का तगड़ा संदेश

भारत से पुराने रिश्‍ते और कई अहसानों के बावजूद आखिर क्‍यों अजरबैजान बना बैठा है पाकिस्‍तान का भाईजान?

सभी देखें

नवीनतम

सुप्रीम कोर्ट का विदेशी चिकित्सा स्नातकों से जुड़ी याचिका पर केंद्र से जवाब तलब

Nuclear Leak : पाकिस्तान में न्यूक्लियर बम का रेडिएशन लीक, जानिए क्या है सचाई

रामजी लाल सुमन ने मोदी सरकार पर लगाया आरोप, अमेरिकी दबाव में पाकिस्तान से हुआ युद्धविराम

सुप्रीम कोर्ट ने दिया निर्देश, सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए Cashless योजना को सही अर्थों में करें लागू

पाकिस्तानी सेना पर 51 जगहों पर 71 हमले, BLA ने मांगा भारत से समर्थन

अगला लेख