Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अमेरिका रूस पर लगाएगा और प्रतिबंध

Advertiesment
हमें फॉलो करें अमेरिका रूस पर लगाएगा और प्रतिबंध
वॉशिंगटन , गुरुवार, 22 फ़रवरी 2018 (12:23 IST)
वॉशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रूस के प्रति नरम रुख अपनाए जाने के आरोपों से इंकार करते हुए एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने कहा कि व्हाइट हाउस रूस के खिलाफ अतिरिक्त प्रतिबंधों पर विचार कर रहा है। पहचान गुप्त रखने की शर्त पर बुधवार को बातचीत में अधिकारी ने बताया कि 2018 में होने वाले राष्ट्रपति चुनावों में हस्तक्षेप की आशंकाओं से निपटने के लिए कार्यबल का गठन किया गया है और 2016 के लिए रूस के खिलाफ प्रतिबंध लगाने की प्रक्रिया चल रही है।

एक कदम को रेखांकित करते हुए प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वॉशिंगटन पहले ही दुनिया की सभी सरकारों को चेतावनी दे चुका है कि रूसी सेना के 'विशेष लेन-देन' करने पर उनके खिलाफ प्रतिबंध लगाए जाएंगे। इसमें नाटो सहयोगी तुर्की भी शामिल है जिसने रूस से एस-400 एयर डिफेंस मिसाइल प्रणाली खरीदने की घोषणा की है। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि इस चेतावनी के बाद कई बड़े देश रूस के साथ अपनी खरीद पर पुन:विचार कर रहे हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पाक ने फिर की नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी