अमेरिका ने कसा उत्तर कोरिया पर शिकंजा, चीनी व्यापारियों पर भी लगाए प्रतिबंध

Webdunia
बुधवार, 22 नवंबर 2017 (10:38 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका ने उत्तर कोरिया के साथ व्यापार करने वाले चीनी व्यापारियों और उत्तर कोरियाई जहाजों पर नए प्रतिबंध लगाए हैं जिससे अलग-थलग पड़े इस देश पर अपना परमाणु कार्यक्रम बंद करने का दबाव एक बार फिर बढ़ गया है। यह कदम तब उठाया गया है जब एक दिन पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया को आतंकवाद का प्रायोजक देश घोषित किया था।
 
अमेरिका के वित्त मंत्री स्टीवन नुचिन ने कहा, 'इन प्रतिबंधों में वे कंपनियां भी शामिल हैं जो उत्तर कोरिया के साथ लाखों डॉलर के व्यापार में शामिल हैं। हम जहाजरानी और परिवहन कंपनियों, उनके जहाजों पर भी प्रतिबंध लगा रहे हैं जिससे उत्तर कोरिया के व्यापार और उसके चालबाजी से युद्धाभ्यास करने को बढ़ावा मिलता है।'
 
ट्रंप ने सोमवार को कहा था कि प्रतिबंधों की यह घोषणा किम जोंग उन की सरकार के खिलाफ अधिकतम दबाव बनाने के अभियान का हिस्सा है।
 
अमेरिका ने प्रतिबंधों की सूची को बढ़ाते हुए चीन की उन कंपनियों को भी इसमें शामिल किया है जिन पर उत्तर कोरिया के साथ कारोबार करने का आरोप है।
 
अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, चीन स्थित कुछ बैंकों और कंपनियां संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंधों का उल्लंघन करके उत्तर कोरिया के साथ व्यापार कर रही है।
 
अमेरिका के आतंकवाद के प्रायोजक वाली घोषणा के बाद चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लु कांग ने मंगलवार को कहा कि हमें अब भी उम्मीद है कि सभी संबंधित पार्टियां तनाव कम करने में योगदान दे सकती हैं। इस संबंध में और प्रयास किए जाने चाहिए। (भाषा) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार में वोटर लिस्ट विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, बिना दस्तावेज के जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म

चीन में बड़े बदलाव की आहट, क्या शी जिनपिंग 12 साल बाद छोड़ने जा रहे सत्ता? ताकत का बंटवारा क्यों कर रहा ड्रैगन का राजा

बिहार में वोटिंग लिस्ट पर बवाल, महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी EC के फैसले को चुनौती

ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस को क्‍यों याद आया 2012 का शिखर सम्मेलन

सभी देखें

नवीनतम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज लुधियाना में उद्योग जगत से करेंगे सीधा संवाद

चीन राफेल को बदनाम कर रहा हैः फ्रेंच खुफिया एजेंसी

पटरी से उतर चुके हैं एलन मस्क, डोनाल्ड ट्रंप का मस्क पर तंज

Weather Update: दिल्ली-NCR में बारिश होने की संभावना, जानें देश के अन्य राज्यों का मौसम

LIVE: ब्रिक्स देश आतंकवाद के खिलाफ हुए एकजुट तो ट्रंप ने दे डाली 10 फीसदी टैरिफ की धमकी

अगला लेख