अमेरिकी विदेश मंत्री बोले, भारत-अमेरिका महत्वपूर्ण साझेदार, कई मुद्दों पर हम मिलकर कर रहे हैं काम

Webdunia
शनिवार, 24 जून 2023 (14:57 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि पिछले ढाई वर्षों में भारत और अमेरिका के संबंधों में बदलाव आए हैं और वे महत्वपूर्ण भागीदार बन गए हैं। व्हाइट हाउस में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सम्मान में शुक्रवार को आयोजित दोपहर के भोज में ब्लिंकन ने कहा कि सेमीकंडक्टर से लेकर अंतरिक्ष तक और शिक्षा से लेकर खाद्य सुरक्षा तक, भारत और अमेरिका पहले से कहीं अधिक मुद्दों पर मिलकर काम कर रहे हैं।
 
राष्ट्रपति जो बाइडन और उनकी पत्नी जिल बाइडन के निमंत्रण पर मोदी 21-24 जून तक अमेरिका की राजकीय यात्रा पर थे। ब्लिंकन ने कहा कि पिछले ढाई वर्षों में दोनों देशों के बीच संबंधों में परिवर्तन आया है। हम पहले से कहीं अधिक मुद्दों पर एकसाथ मिलकर काम कर रहे हैं, जैसे सेमीकंडक्टर से लेकर अंतरिक्ष तक शिक्षा से लेकर खाद्य सुरक्षा तक। ऊर्जा, महत्वाकांक्षा और हमारे सहयोग की संभावनाएं असीमित हैं।
 
उन्होंने कहा कि जैसा कि प्रधानमंत्री ने कहा है कि अमेरिका और भारत महत्वपूर्ण भागीदार बन गए हैं, वहीं राष्ट्रपति बाइडन ने इस साझेदारी को 21वीं सदी का निर्णायक संबंध बताते कहा कि दोनों देश मिलकर हिन्द-प्रशांत क्षेत्र और दुनियाभर में अधिक शांति और स्थिरता को बढ़ावा दे रहे हैं, बीमारी से लड़ रहे हैं, प्राकृतिक आपदाओं का मुकाबला कर रहे हैं, समुद्री सुरक्षा को मजबूत कर रहे हैं और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों के लिए समर्थन में खड़े हैं।
 
ब्लिंकन ने कहा कि भारत और अमेरिका भावी पीढ़ियों के लिए धरती की सुरक्षा के लिए काम कर रहे हैं, किफायती सौर पैनल और टिकाऊ विमानन ईंधन विकसित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत, अमेरिका में दैनिक जीवन का हिस्सा है। हम समोसे के साथ झुम्पा लाहिड़ी के उपन्यासों का आनंद लेते हैं। हम मिंडी कलिंग के हास्य पर हंसते हैं। हम 'कोचेला में दिलजीत दोसांझ' की धुन पर नाचते हैं। श्रीमान प्रधानमंत्री, व्यक्तिगत अनुभव के आधार पर मैं यह कह सकता हूं कि हम योग करके खुद को फिट और स्वस्थ रखते हैं। ब्लिंकन ने कहा कि अमेरिका, संपन्न भारतीय प्रवासियों से समृद्ध है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

अगला लेख