अमेरिका का यूरोपीय संघ के साथ ट्रेड वॉर, स्टील और एल्युमिनियम पर लगाया आयात शुल्क, क्या होगा भारत पर असर

Webdunia
शुक्रवार, 1 जून 2018 (15:50 IST)
वॉशिंगटन। ट्रंप प्रशासन ने शुक्रवार से स्टील पर 25% और एल्युमिनियम पर 10% आयात शुल्क लागू कर दिया है। इस फैसले के बाद जो देश अमेरिका को इन धातुओं का निर्यात करते हैं, उन्हें अब टैक्स के तौर पर अतिरिक्त कीमत चुकानी पड़ेगी।
 
उल्लेखनीय है कि ट्रंप ने 8 मार्च को टैक्स का ऐलान किया था। ये फैसला अब लागू हो गया है। इसकी वजह से यूरोपीय यूनियन के 28 देशों के अलावा कनाडा और मेक्सिको भी स्टील-एल्युमिनियम के निर्यात पर कर का अतिरिक्त बोझ उठाएंगे।
 
यूरोपिय संघ, कनाडा और मेक्सिको ने इस फैसले की कड़ी आलोचना की है। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि इस फैसले से जो भी नुकसान होगा, उसकी भरपाई हम अमेरिका पर टैक्स लगाकर करेंगे। यूरोपियन संघ ने भी 10 पन्नों की लिस्ट जारी की है, इस पर उन अमेरिकी उत्पादों का जिक्र है जिन पर टैक्स लगाने की चेतावनी दी गई है। मैक्सिको ने भी अमेरिका पर कर लगाने की धमकी दी है। 
 
क्या होगा भारत पर असर : स्टील और एल्युमिनियम पर इंपोर्ट ड्यूटी लगाने से भारतीय कंपनियों को भी घाटा तो होगा, लेकिन चीन और ब्राजील जैसे देशों के मुकाबले ये बहुत कम होगा। अमेरिका को एल्युमिनियम और स्टील के कुल निर्यात में भारत की हिस्सेदारी तकरीबन 3 फीसदी है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बैकों के सर्वर डाउन होने से UPI Payment में देरी से ग्राहक परेशान, सोशल मीडिया पर शिकायतों का अंबार

पुराने भोपाल से हिंदुओं के पलायन का RSS का दावा सियासत या फिर मजबूरी?

ATM, UPI, GST से लेकर बैंक जमा तक 1 अप्रैल से होंगे 10 बदलाव, आपकी जेब पर क्या होगा असर

राणा सांगा को गद्दार कहने वाले सपा सांसद रामजी लाल सुमन के घर पर हमला

RAW पर प्रतिबंध की मांग, अल्पसंख्यकों पर अत्याचार, अमेरिकी संस्थान ने उगला जहर तो भारत ने लगाई लताड़

सभी देखें

नवीनतम

CM पुष्कर सिंह धामी ने 1232 नर्सिंग अधिकारियों को दिए नियुक्ति-पत्र

प्रियंका गांधी पहुंचीं वायनाड, पंचायत के काम से हुईं प्रभावित, भूस्खलन पीड़ितों को लेकर दिया यह बयान

PM Vidya Laxmi Yojana क्या है, कैसे मिलते हैं फायदे और कौन कर सकता है एप्लाई

Ranya Rao को तीसरी बार झटका, जमानत याचिका नामंजूर, जानिए Gold smuggling case में अब तक क्या-क्या हुआ

निसान भारत में जल्द लांच करेगी 7 सीटर MPV और 5 सीटर SUV

अगला लेख